प्रदेश सरकार की वादा खिलाफी सें भाजपा में उबाल, निकालेंगे आक्रोश रैली

प्रदेश सरकार की वादा खिलाफी सें भाजपा में उबाल, निकालेंगे आक्रोश रैली

Bhaskar Hindi
Update: 2019-03-07 16:34 GMT
प्रदेश सरकार की वादा खिलाफी सें भाजपा में उबाल, निकालेंगे आक्रोश रैली

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी से भाजपा में उबाल है। प्रदेश सरकार द्वारा चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा नहीं किया गया है। जिसके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी 9 मार्च को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव करेगी। जबलपुर में भी 9 मार्च को दोपहर 12 बजे  कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया जाएगा इस कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने हेतु भाजपा नगर व ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई।
हर मुद्दे पर विफल प्रदेश कांग्रेस सरकार-
भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने बैठक में बताया कि प्रदेश के नागरिकों की उपेक्षा भारतीय जनता पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी, इसीलिए पार्टी ने आगामी 9 मार्च को भाजपा के कार्यकर्ता दोपहर 12 बजे गोलबाजार में एकत्रित होंगे जहाँ से सभी आक्रोश रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुँचकर घेराव करेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए लोकसभा संयोजक  प्रभात साहू ने कहा प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मुद्दे पर विफल हो गई है। कांग्रेस ने जिन जिन वादों को चुनाव के पूर्व किया था वह सब झूठे निकले और जिसका परिणाम हुआ कि प्रदेश का किसान, युवा, मजदूर, व्यापारी सब अपने को ठगा महसूस कर रहे है, इसीलिए भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने निर्णय लिया कि सभी जिलों में कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
ये रहे मौजूद-
बैठक में लोकसभा सह संयोजक डॉ जितेंद्र जामदार, महामंत्री राजेश मिश्रा, संदीप जैन, आंनद मिश्रा, रजनीश यादव, योगेंद्र राजपूत, आशा करोसिया, अंजू भार्गव, सुनील जैन, सोनू वर्मा, फतेहचंद वासवानी, श्रीकान्त साहू, राजीव राठौर, पिंटू पटेल, सीतारमण दुबे, संजय ठाकुर, दामोदर सोनी, संतोष जायसवाल, सुभाष शुक्ला, कमलेश अग्रवाल, नवीन रिछारिया, काके आंनद, रमेश प्रजापति, वीणा जैन, संतोष झरिया, रंजीत पटेल, प्रमोद चौहटेल, अश्वनी परांजपे, महेश राजपूत, बेड़ी पटेल, माया बमनेल, अमित जैन, सतवीर जाट, वीरेंद्र सोनकर, मुरली दुबे, सुषमा पटेल, देशराज सिंह, लेखराज सोनकर,  रामेश्वर चौधरी, मोहन निरंकार, राजेश लारिया आदि उपस्थित थे। 

 

Similar News