माधव राव सिंधिया के बाल सखा और पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह कालूखेड़ा का निधन

माधव राव सिंधिया के बाल सखा और पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह कालूखेड़ा का निधन

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-11 15:44 GMT
माधव राव सिंधिया के बाल सखा और पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह कालूखेड़ा का निधन

डिजिटल डेस्क, भोपाल। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह कालूखेडा का सोमवार को गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। वे गुना से लोकसभा सदस्य भी रहे। महेंद्र सिंह कालूखेड़ा दिग्विजय सरकार में मंत्री भी रहे।

महेंद्र सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय माधवराव सिंधिया के सहपाठी थे। वे रतलाम के जावरा से भी विधायक रहे और वर्तमान में अशोक नगर जिले के मुंगावली से विधायक थे। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को जावरा में किया जाएगा। उनके निधन का समाचार मिलते ही पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया मेंदाता अस्पताल पहुंच गए थे।

छात्र राजनीति से की शुरुआत

महेंद्र सिंह का जन्म गुजरात के दाहोद के लीमड़ी में 5 मार्च 1945 को हुआ था। वो मूल रूप से मध्य प्रदेश के रतलाम जिले की पिपलोदा तहसील के कालूखेड़ा गांव के रहने वाले थे। छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले महेंद्र सिंह 1972 में पहली बार विधायक बने। 2013 के विधानसभा चुनाव में वो छठी बार विधायक बनकर सदन में पहुंचे। 1984 में महेंद्र सिंह सांसद भी रह चुके हैं।

Similar News