मध्य प्रदेश उपचुनाव: दिग्विजय सिंह बोले- EVM पर भरोसा नहीं करते विकसित देश

मध्य प्रदेश उपचुनाव: दिग्विजय सिंह बोले- EVM पर भरोसा नहीं करते विकसित देश

Bhaskar Hindi
Update: 2020-11-03 06:00 GMT
मध्य प्रदेश उपचुनाव: दिग्विजय सिंह बोले- EVM पर भरोसा नहीं करते विकसित देश

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर उपचुनाव के लिए आज (मंगलवार) सुबह से मतदान जारी है। वोटिंग शुरु होने के साथ ही कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने ईवीएम मशीन को लेकर सवाल उठाए हैं। दिग्विजय ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा, "तकनीकी युग में विकसित देश EVM पर भरोसा नहीं करते पर भारत व कुछ छोटे देशों में EVM से चुनाव होते हैं। विकसित देश क्यों नहीं कराते? क्योंकि उन्हें EVM पर भरोसा नहीं है। क्यों? क्योंकि जिसमें चिप है वह हैक हो सकती है "

बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर पर पलटवार किया है। सिंधिया ने कहा कि दिग्विजय सिंह पहले खुद पर सवाल उठाएं, उन्होंने मध्य प्रदेश का क्या हाल करके छोड़ा है। सिंधिया ग्वालियर में वोट डालने पहुंचे थे। बता दें कि राज्य के इतिहास में यह पहला मौका है जब 230 सदस्यीय विधानसभा की 28 सीटों पर एक साथ उपचुनाव हो रहे हैं। इन चुनावों में प्रदेश के 12 मंत्रियों समेत कुल 355 उम्मीदवार मैदान में हैं। सत्ताधारी बीजेपी के पास 107 विधायक हैं और उसे बहुमत के लिये नौ और सीटों की जरूरत है जबकि कांग्रेस के पास सदन में 87 विधायक हैं।

 

Tags:    

Similar News