कांग्रेस के रणजीत सिंह भाजपा में होंगे शामिल, माढा सीट से लड़ेंगे चुनाव

कांग्रेस के रणजीत सिंह भाजपा में होंगे शामिल, माढा सीट से लड़ेंगे चुनाव

Bhaskar Hindi
Update: 2019-03-24 19:06 GMT
कांग्रेस के रणजीत सिंह भाजपा में होंगे शामिल, माढा सीट से लड़ेंगे चुनाव

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सतारा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रणजीत सिंह नाईक निंबालकर भाजपा में शामिल होने वाले हैं, वह सोमवार को बीजेपी की सदस्यता लेंगे। ये जानकारी रविवार को भाजपा नेता व प्रदेश के राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने दी। रणजीत सिंह माढा लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे, जबकि माढा सीट से राष्ट्रवादी कांग्रेस ने संजय शिंदे को उम्मीदवार बनाया है। इसलिए माढा सीट पर रणजीतसिंह का मुकाबला राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रत्याशी शिंदे से होगा।

भाजपा के समर्थन से सोलापुर जिला परिषद के अध्यक्ष बने शिंदे 22 मार्च को राष्ट्रवादी कांग्रेस में शामिल हुए थे। इससे पहले टिकट न दिए जाने से नाराज राष्ट्रवादी कांग्रेस के माढा सीट से सांसद व पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिंह मोहिते पाटिल के बेटे रणजीत सिंह मोहिते पाटिल ने भाजपा में प्रवेश किया था। मझा जा रहा था कि भाजपा रणजीत सिंह मोहिते-पाटिल को उम्मीदवार बनाएगी। पर उनका पाला बदलने का दाव काम नहीं आया है।

माढा सीट से भाजपा नेता व प्रदेश के सहकारिता मंत्री सुभाष देशमुख के बेटे रोहन देशमुख के उम्मीदवारी की भी चर्चा थी। रोहन भाजपा समर्थित सांसद संजय काकडे के दामाद भी हैं, लेकिन पार्टी अब कांग्रेस के रणजीतसिंह को उम्मीदवार बनाने की तैयारी में है।

 

 

 

 

Tags:    

Similar News