महाजन और सुजय विखेपाटील मुलाकात से राजनीतिक अटकले तेज, सुजय ने कहा - राजनीति में कुछ भी संभव

महाजन और सुजय विखेपाटील मुलाकात से राजनीतिक अटकले तेज, सुजय ने कहा - राजनीति में कुछ भी संभव

Bhaskar Hindi
Update: 2019-03-09 10:01 GMT
महाजन और सुजय विखेपाटील मुलाकात से राजनीतिक अटकले तेज, सुजय ने कहा - राजनीति में कुछ भी संभव

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अहमदनगर लोकसभा सीट से कांग्रेस से टिकट मिलने की अनिश्चितता के बीच विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटील के बेटे डॉ. सुजय विखे पाटील ने भाजपा नेता व प्रदेश के जलसंसाधन मंत्री गिरीश महाजन से मुलाकात की। शुक्रवार को सुजय ने महाजन के सरकारी आवास पर महाजन से मिले। बाद में पत्रकारों से बातचीत में सुजय ने दावा किया कि मेरी महाजन से राजनीति पर नहीं बल्कि मेडिकल कॉलेज में प्रवेश से  जुड़े मुद्दे को लेकर चर्चा हुई। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मैं राजनीति में कुछ भी हो सकता है। सुजय ने कहा कि राजनीतिक ऑपरेशन का मौका मिला तो मैं जरूर ऑपरेशन करूंगा। 

सुजय कांग्रेस के टिकट पर अहमदनगर सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं, लेकिन यह सीट राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कोटे में है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अमहदनगर सीट कांग्रेस के लिए छोड़ने को तैयार नजर नहीं आ रही है। इसको लेकर सुजय के समर्थकों में बेचैनी नजर आ रही है। सुजय के समर्थक उन्हें भाजपा में शामिल होने का दबाव डाल रहे हैं, लेकिन विस में विपक्ष के नेता विखे पाटील समर्थकों से कह चुके हैं कि पार्टी नेतृत्व का अंतिम फैसला मान्य करना चाहिए। अहमदनगर सीट से फिलहाल भाजपा के दिलीप गांधी सांसद हैं। सूत्रों के अनुसार विखेपाटील शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे। उनके करीबी लोगों की माने तो अहमदनगर सीट राकांपा कांग्रेस के लिए छोड़ देगी।

Similar News