बैनर को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया मनपा मुख्यालय में प्रदर्शन

बैनर को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया मनपा मुख्यालय में प्रदर्शन

Anita Peddulwar
Update: 2021-07-29 07:35 GMT
बैनर को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया मनपा मुख्यालय में प्रदर्शन

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कांग्रेस नेताओं के फोटो से संबंधित विविध बैनर काे हटाने के मामले को लेकर युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। मनपा मुख्यालय में मनपा आयुक्त के कार्यालय के सामने हंगामा किया। पुलिस के साथ तनातनी हुई। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि मनपा प्रशासन भाजपा नेताओं के इशारे पर काम कर रहा है। शहर में भाजपा के बैनर लगे हैं। लेकिन केवल कांग्रेस के बैनर उतारे जा रहे हैं। 

दरअसल कांग्रेस पदाधिकारी गिरीश पांडव के जन्मदिन पर विविध चौराहों पर लगे बैनर को मनपा प्रशासन ने हटाना शुरू किया। मनपा प्रशासन की इस कार्रवाई का विरोध युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया। कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि बैनर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले की फोटो होने के कारण मनपा प्रशासन जानबूझकर कार्रवाई कर रहा है। प्रदर्शन में अक्षय हेटे, सुशांत लोखंडे,  वसीम खान, रौनक चौधरी, सुहास नानवटकर,फझलूर कुरेशी,राहुल अभंग, प्रफुल भाजे, निखिल टोंग, शत्रु चंदेल, शुभम तेलंग, अनिकेत खोरे, सुजल श्रीखंडे, अलोक मांगे, कुणाल चौधरी शामिल थे। 
 

Tags:    

Similar News