जल्द शुरू होगा डांगोर्ली बैराज का निर्माण कार्य

गोंदिया जल्द शुरू होगा डांगोर्ली बैराज का निर्माण कार्य

Anita Peddulwar
Update: 2022-08-02 13:52 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, गोंदिया । गोंदिया विधानसभा क्षेत्र में ग्राम तेढ़वा के समीपस्थ डांगोर्ली बैरेज का निर्माण कार्य महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश दोनों राज्य सरकारों की मंजूरी से जल्द शुरू किया जाएगा। क्षेत्र में बैरेज के निर्माण से तेढ़वा-शिवनी एवं नवेगांव-देवरी लिफ्ट सिंचाई योजनाओं के लिए पानी उपलब्ध होगा। इससे जल संग्रहण तथा कृषि भूमि को सिंचाई का लाभ मिलेगा, वहीं क्षेत्र में पेयजल की समस्या हल होगी। इस मुद्दे को लेकर विधायक विनोद अग्रवाल ने हाल ही में राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ मुलाकार कर इस पर चर्चा करते हुए उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया। जिस पर दोनों ने सकारात्मकत होकर इस संदर्भ में जल्द ही इस निर्माण कार्य को मंजूरी प्रदान की जाएगी, ऐसा आश्वासन विधायक विनोद अग्रवाल को दिया है। यहां बता दें कि विगत नागपुर के शीतकालीन विधानसभा सत्र के दौरान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मुख्य उपस्थिति में हुई गोंदिया जिले की समीक्षा बैठक में विधायक विनोद अग्रवाल ने यह मुद्दा उठाया था। जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए कहा था। लेकिन कोरोना के कारण यह प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी थी। तभी से विधायक अग्रवाल इसके लिए लगातार प्रयासरत रहे। डांगोर्ली बैरेज के िनर्माण के लिए निरीक्षक राज्य तकनीकी सलाहकार समिति नाशिक की बैठक में प्रशासकीय मान्यता के बारे में निर्णय होने की जानकारी उन्होंने इस समय दी है। 


 

Tags:    

Similar News