महाराष्ट्र के अकोला में ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर ठेकेदार की मौत 

महाराष्ट्र के अकोला में ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर ठेकेदार की मौत 

Bhaskar Hindi
Update: 2018-05-12 06:35 GMT
महाराष्ट्र के अकोला में ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर ठेकेदार की मौत 

डिजिटल डेस्क, अकोला। महाराष्ट्र के अकोला जिले में कालेखानीपुरा परिसर का कचरा उठाने गए शख्स की मौत हो गई। ठेकेदार अ. अजीज अ. रज्जाक की मौत ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबने से हो गई। घटना आज सुबह 8 बजे कालबाई बेस परिसर में घटी। इस दर्दनाक घटना के कारण परिसर में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार बालापुर नगर परिषद की ओर से ठेकेदार अ. अजीज अ. रज्जाक सफाई कामगारों को लेकर कालेखानीपुरा परिसर का कचरा उठाने गए थे।

 

चालक के खिलाफ मामला दर्ज

आज सुबह शहर के लाल सवारी चौक में एम.एच. 30 एच. 102 पर उन्होंने ट्रैक्टर को ढ़लान पर खड़ा कर ट्रैक्टर के पहिये के नीचे पत्थर लगाने का प्रयास किया। अचानक ट्रैक्टर ढलान की ओर चलने लगा। इस बीच पत्थर लगाने नीचे झुके अ. अजीज का सिर ट्रैक्टर के बड़े पहिये के नीचे दब गया। जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना उनके निवास से केवल 100 फीट पर घटी।  

 

इस मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक विट्ठल वाणी कर रहे हैं। बता दें कि बालापुर नप की ओर से वाहनों की देखभाल की ओर अनदेखी हो रही है। 15 वर्ष पूर्व खरीदा गया यह ट्रैक्टर हमेशा तकनीकी गड़बड़ी के कारण बंद रहता है। नगर परिषद ने कचरा उठाने के लिए 2002 में स्थानीय विकास निधि से ट्रैक्टर व एक 407 वाहन खरीदा था। जिस पर अब तक चालक की नियुक्ति नहीं थी। दैनिक वेतन भोगी के रूप में चालक रखकर काम चलाया जा रहा था।

 

आज सुबह शहर के लाल सवारी चौक में एम.एच. 30 एच. 102 क्रमांक के ट्रैक्टर ट्राली में कचरा भरने का काम चल रहा था। अब्दुल अजीज ने ढलान पर ट्रैक्टर खड़ा कर दिया। जिससे ट्रैक्टर फिर से शुरू हो गया। उसे बंद करने के लिए अब्दुल इस पर चढ़ गया। परंतु ट्रैक्टर के पिछले पहिये में आकर व गंभीर घायल हो गया। उसे तुरंत बालापुर के ग्रामीण अस्पताल में लाया गया। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  

 

Similar News