कोरोना : नागपुर में 4462 नमूनों की जांच में 339 संक्रमित, 8 की मौत, विदर्भ में 7 की गई जान

कोरोना : नागपुर में 4462 नमूनों की जांच में 339 संक्रमित, 8 की मौत, विदर्भ में 7 की गई जान

Anita Peddulwar
Update: 2021-01-13 05:54 GMT
कोरोना : नागपुर में 4462 नमूनों की जांच में 339 संक्रमित, 8 की मौत, विदर्भ में 7 की गई जान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिले में कोरोना की दूसरी लहर के आने की पुष्टि विशेषज्ञों ने कर दी है। मौसम भी करवट लेने लगा है। इस मौसम में सर्दी-खांसी और बुखार जैसे लक्षण सामान्य रहते हैं, इसलिए परेशानी बढ़ गई है। मंगलवार को 4462 नमूनों की जांच में 339 नए पॉजिटिव आए हैं। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे में जिले में 8 लोगों की मौत हुई, जिसे मिलाकर अब कुल मृतकों की संख्या 4035 हो गई है। 360 राेगी डिस्चार्ज किए गए।

शहर में 264 पॉजिटिव मिले
पिछले 24 घंटे में 4462 सैंपल की जांच की गई। नए मरीजों में 73 ग्रामीण, 264 शहर और 2 जिले के बाहर के हैं। जांच में 49 नए संक्रमित एम्स की जांच में सामने आए। इसी तरह, मेडिकल की जांच में 48, मेयो में 52, नीरी में 37, नागपुर यूनिवर्सिटी में 36, निजी लैब में 93 और 24 नए संक्रमित अलग-अलग केंद्रों पर हो रही एंटीजन जांच में सामने आए। कुल संक्रमितों की संख्या 1,28,758 हो चुकी है। साथ ही 8 लोगों की मृत्यु दर्ज हुई, जिसमें 3 ग्रामीण, 3 शहर और 2 बाहर के हैं। कुल मृतक 4035 हो गए हैं।
 
360 डिस्चार्ज
मंगलवार को 360 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इनमें होम आइसोलेट मरीज भी शामिल हैं। इसके साथ कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 120190 पहुंच गई है। रिकवरी दर 93.35% है।
 
4533 एक्टिव मरीज

वर्तमान में 4533 एक्टिव मरीज हैं। इनमें से 1082 ग्रामीण 3451 शहर के हैं। इनमें से 3201 होम आइसोलेट हैं। 1332 कोविड केयर सेंटर, िनजी व सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं।

विदर्भ में कोरोना से सात की मौत
यवतमाल, गड़चिरोली, भंडारा, गोंदिया, वर्धा, अमरावती, चंद्रपुर। विदर्भ के सात जिलों में मंगलवार को कोरोना के कुल २३९ नए मरीज सामने आए। इसी के साथ पांच जिलों में कुल सात लोगों मौत भी हुई। यवतमाल में ६७, गड़चिरोली में ५, भंडारा में २४, गोंदिया में २२, वर्धा में २९, अमरावती में ६७ तथा चंद्रपुर में २५ मरीज पाए गए। वहीं यवतमाल, वर्धा और चंद्रपुर में १-१ तथा भंडारा और अमरावती में 2-2, इस तरह कुल सात लोगों की मौत हुई।

 

Tags:    

Similar News