अमरावती में कोरोना मरीजों की संख्या 53 तक पहुंची,बफर जोन में महिला की मौत

 अमरावती में कोरोना मरीजों की संख्या 53 तक पहुंची,बफर जोन में महिला की मौत

Anita Peddulwar
Update: 2020-05-02 05:51 GMT
 अमरावती में कोरोना मरीजों की संख्या 53 तक पहुंची,बफर जोन में महिला की मौत

डिजिटल डेस्क, अमरावती। कोराना संक्रमण का दायरा अमरावती शहर में बढ़ता जा रहा है।   समय के साथ शहर में कोरोना मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़  रही है। कोरोना संक्रमितों की संख्या 53  पर पहुंच गई है।शनिवार के सुबह जिला प्रशासन को प्राप्त हुए 24 रिपोर्ट में से कंवर नगर में एक पानठेला चालक की कुछ दिनों पहले मौत हो गई थी, उसके और परिजनों के थ्रोट स्वैब नमूने लिए गए तब शुक्रवार को दो परिजनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शनिवार को उस मृतक की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। इसके अलावा तारखेडा और अन्य पश्चिमी इलाके के 3 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से अब शहर में कोरोनाग्रस्त  मरीजों की संख्या 53 हो चुकी है।

कोरोना संक्रमण अब शहर के दक्षिणी क्षेत्र से निकलकर अन्य परिसरों में अपने पैर पसार रहा है। बडनेरा, कंवरनगर और वरूड कोरोना संक्रमण के नए ठिकाने बन चुके हैं। अब तक मिले कुल 53 संक्रमित मरीजों में से 8 मरीज शहर के दूसरे हिस्सों के हैं। जबकि लगभग 39 मरीज शहर के दक्षिणी क्षेत्र के बताए गए हैं। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शहर में प्रशासन की ओर से सतर्कता बढ़ा दी गई है। किंतु इसके बावजूद बीते एक सप्ताह में कोरोना मरिजों की संख्या में 3 गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शुक्रवार 25 अप्रैल तक शहर में कोरोनाग्रस्त मरीजों की संख्या 12 थी। जो कि अब 53 तक पहुंच चुकी  है। शहर में अब तक कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 8 हो चुकी है। 4 मरीज स्वस्थ हुए हैं। साथ ही 41 मरीजों की उपचार जारी  है।

बफर जोन में कोरोना संदिग्ध महिला की मृत्यु
 शुक्रवार की रात तक शहर तथा ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 44 थी, हालाँकि जिले के वरूड में रहने वाली एक महिला की नागपुर में गिनती दर्ज की गई । ऐसे में शुक्रवार को बफर जोन के हैदरपुरा में एक और महिला की मौत होने से प्रशासन ने इस बात को गम्भीरता से लेकर महिला के पति, दो बेटे और उसके सम्पर्क मे आने वाले सभी लोगों के थ्रोट स्वैब नमूने ले लिए हैं।

 

Tags:    

Similar News