नागपुर: छेड़छाड़ के आरोपी से जेल में फैला कोरोना ,105 पाजिटिव

नागपुर: छेड़छाड़ के आरोपी से जेल में फैला कोरोना ,105 पाजिटिव

Anita Peddulwar
Update: 2020-07-08 08:51 GMT
नागपुर: छेड़छाड़ के आरोपी से जेल में फैला कोरोना ,105 पाजिटिव

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  नागपुर में सेंट्रल जेल से जिस तेजी से कोरोना मरीजों की संख्या सौ से ज्यादा हो गई, उसके लिए जेल के सूत्र छेड़छाड़ के आरोपी को जिम्मेदार मान रहे हैं, जिसे हुडकेश्वर में गिरफ्तार किया गया था। चीफ मेडिकल ऑफिसर ऑफ पुलिस डॉ. संदीप शिंदे के अनुसार, आरोपी के न्यायिक हिरासत के दौरान उसे संपर्क में आए सुरक्षा गार्ड को सबसे पहले संक्रमण हुआ और उसके बाद अन्य सुरक्षा कर्मियों से जेल परिसर में फैल गया।  

105 आ चुके हैं पॉजिटिव
सेंट्रल जेल में अब तक 105 पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें 47 सुरक्षा गार्ड, 43 कैदी, 7 जेलर और कर्मचारियों के 8 परिजन शामिल हैं। 30 जून को सुरक्षा गार्ड के पॉजिटिव आने पर 48 को क्वारंटाइन किया गया था। इनमें सुरक्षा गार्ड के परिजन और साथी सुरक्षागार्ड शामिल थे। इसके बाद 150 लोगों को क्वारंटाइन किया गया।

तेजी से फैला कोरोना, उसकी जांच की जाएगी
डॉरमेट्री में रहने, भोजन के दौरान और समान शौचालय का इस्तेमाल करने के कारण जेल के कैदियों में संक्रमण का खतरा बना रहता है। कैदियों की निगरानी करने वाले सुरक्षाकर्मी भी चपेट में आए। हालांकि संक्रमण इतनी तेजी से कैसे फैला, इसकी जांच की जाएगी। 
-डॉ. संदीप शिंदे, चीफ मेडिकल ऑफिसर ऑफ पुलिस

Tags:    

Similar News