कोरोना जांच हुई कम , 5271 नमूनों की टेस्ट में 401 पाजिटिव-जानिए विदर्भ का कोरोना अपडेट

 कोरोना जांच हुई कम , 5271 नमूनों की टेस्ट में 401 पाजिटिव-जानिए विदर्भ का कोरोना अपडेट

Anita Peddulwar
Update: 2020-11-28 15:17 GMT
 कोरोना जांच हुई कम , 5271 नमूनों की टेस्ट में 401 पाजिटिव-जानिए विदर्भ का कोरोना अपडेट

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर में कोरोना की दूसरी लहर की शुरुआत होने की पुष्टि कई विशेषज्ञ कर चुके हैं। साथ ही ठंड के कारण सर्दी खांसी के मरीज भी बढ़ने लगे हैं ऐसे में कोरोना संक्रमितों की पहचान करना मुश्किल हो रहा है। शनिवार को जिले में 5271 नमूनों की जांच की गई। जिसमें 401 नए संक्रमित मिले। हालांकि जांच में बढ़ोतरी नहीं हाे रही है। पिछले कुछ दिनों से 6 हजार से ज्यादा जांच की जा रही थी शनिवार को यह जांच 6 हजार के अंदर ही सिमट गई। पिछले 24 घंटे में जिले में 9 लोगों की मौत हुई।
 
5271 सैंपलों की हुई जांच

पिछले 24 घंटे में 5271 सैंपलों की जांच की गई। नए मरीजों में 64 ग्रामीण, 335 शहर और 2 जिले के बाहर का हैं। जांच में 14 नए संक्रमित एम्स की जांच में सामने आए। इसी तरह 79 मेडिकल, 34 मेयो, 8 माफसू, 44 नीरी, 21 नागपुर यूनिवर्सिटी, 159 निजी लैब और 42 संक्रमित अलग-अलग केंद्रों पर हो रही एंटीजन जांच में सामने आए। कुल संक्रमितों की संख्या 111190 हो चुकी है। इसी के साथ ही 9 लोगों मृत्यु दर्ज हुई। जिसमें 4 ग्रामीण, 3 शहर और 2 जिले के बाहर के हैं। कुल मृतक 3645 हो गए हैं।
 
331 हुए डिस्चार्ज

शनिवार को 332 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इसमें होम आइसोलेट मरीज भी शामिल हैं। इसके साथ कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 102482 पर पहुंच गई है। साथ ही, रिकवरी दर 92.17 प्रतिशत तक पहुंच गई है।
 
5063 एक्टिव मरीज

वर्तमान में 5063 मरीज एक्टिव हैं। इनमें से 649 ग्रामीण 4414 शहर के हैं। इनमें से 3632 होम आइसोलेट हैं। 1431 कोविड केयर सेंटर, िनजी व सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं।

वर्धा जिले में 3 की मौत, 58 नए कोरोना संक्रमित 

 पिछले 24 घंटो में 3 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई और 58  नए मामले सामने आए।  मृतकों में 55  व 83  साल का पुरूष, सेलू में 55  पुरूष है।  वहीं शनिवार को 41  मरीजों को अस्पताल से छुट्‌टी दी गई है।  नए कोरोना संक्रमितों में 32  पुरूष व 26  महिला है। वर्धा तहसील में 42 , देवली तहसील में7 , सेलू तहसील में 2, आर्वी में 1, कारंजा घाडगे तहसील में 1,  हिंगणघाट तहसील में 5 व्यक्तियों का समावेश है। अब तक जिले में 7791  कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें से 7020  मरीज ठीक हुए और 245  की मौत हुई है। इस समय जिले में 526  कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले हैं।

 गोंदिया में 107 नए संक्रमित मिले, 96  हुए स्वस्थ

गोंदिया जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का प्रतिदिन बढ़ता ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है।   28  नवंबर को 96 कोरोना पॉजिटिव मरीज कोरोना से स्वस्थ होकर अपने-अपने घरों को लौट गए, जबकि 107 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। वहीं दो मरीजों की उपचार के दौरान मृत्यु हुई है। जिनमें गोंदिया तहसील के 75  वर्षीय मरीज की निजी अस्पताल में तथा अर्जुनी मोरगांव तहसील के 65 वर्षीय मरीज की शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय गोंदिया में मृत्यु हुई है। आज जो नए 107  कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं, उनमें गोंदिया तहसील के 72 , तिरोड़ा के 3, गोरेगांव के 5, आमगांव के 5, सालेकसा के 7, देवरी के 9, सड़क अर्जुनी के 3 एवं अर्जुनी मोरगांव तहसील के3 मरीजों का समावेश है। 

गड़चिरोली में 79 संक्रमित हुए कोरोनामुक्त, 51 नये बाधित

गड़चिरोली में पिछले 24 घंटे में गड़चिरोली जिले में 79 संक्रमित कोरोना से जंग जीतकर घर लौटे हैं। वहीं जिले में 51 नये बाधित पाए गए हैं। जिले में अब तक 7 हजार 863 बाधित पाए गए। जिनमें से 7 हजार 47 संक्रमित कोरोनामुक्त होकर वर्तमान स्थिति में 738 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। वहीं जिलें में अबतक कोरोना के चलते 78 लोगों की मृत्यु हुई है।  शनिवार को कोरोनामुक्त हुए 79 संक्रमितों में गड़चिरोली तहसील में 33, अहेरी 18, आरमोरी 8, भामरागड़ 2, चामोर्शी 3, धानोरा 1, एटापल्ली 2, मुलचेरा 2, कोरची  1 और देसाईगंज तहसील के 8 संक्रमितों का समावेश है।  वहीं नये बाधितों में गड़चिरोली तहसील में 33, आरमोरी 7, चामोर्शी 1, एटापल्ली 1, कुरखेड़ा 1, सिरोंचा 1 और देसाईगंज तहसील में 7 बाधितों का समावेश है। जिले में कोरोना बाधित स्वस्त होने की फीसदी 89.62 प्रश होकर सक्रिय मरीजों की फीसदी 9.39 प्रश तथा मृत्यु की फीसदी 0.99 प्रश है।
 

चंद्रपुर में कोरोना से 2 मृत, 166 बाधित
 
चंद्रपुर में  कोरोना से 2 की मौत हो गयी है। 166  नये बाधित मिले हैं। वहीं 109 लोगों ने कोरोना को मात दी है। जिससे उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी है। जिले में 1748 लोगों का उपचार शुरू होने की जानकारी शनिवार देर शाम जारी मेडिकल बुलेटिन में दी गयी है।  प्रशासन ने बताया है कि जिले में अब तक 17,649 बाधित ठीक हुए हैं। वहीं आज पाए गए नये बाधितों के साथ जिले का कुल आंकड़ बढ़ कर 19 हजार 692 पर पहुंचा है। अब तक जिले में 1 लाख 48 हजार 705 नमूनों की जांच की गयी है। इसमें 1 लाख 25 हजार 354 नमूने निगेटिव आए हैं। 

भंडारा में कोरोना से दो की मौत, 99 नए मरीज मिले

 जिले में शनिवार को दो कोरोना मरीजों की मौत हो गई जबकि 99 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिले में अब तक कुल दस हजार 593 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं अब तक 250 मरीजों ने कोरोना के चलते अपनी जान गंवाई है। शनिवार को 45 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। अब तक कुल नौ हजार 362 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। 

अमरावती में 69 नए संक्रमित मिले

अमरावती जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 69 नए मामले सामने आए है। अच्छी बात यह है कि शनिवार को स्वस्थ होकर 53  मरीज घर लौटे हैं। स्वस्थ होनेवाले कुल मरीजों की संख्या 16875  हो गई है।  नए मिले संक्रमितों में 44  पुरुष व 25  महिला है।  
 

Tags:    

Similar News