वैक्सीन की पहली डोज़ लगवा कर कई लोग दूसरी डोज़ लगवाना भूल गए थे इसलिए चला महाभियान- CM शिवराज सिंह

वैक्सीनेशन महाअभियान वैक्सीन की पहली डोज़ लगवा कर कई लोग दूसरी डोज़ लगवाना भूल गए थे इसलिए चला महाभियान- CM शिवराज सिंह

Bhaskar Hindi
Update: 2021-08-25 13:03 GMT
वैक्सीन की पहली डोज़ लगवा कर कई लोग दूसरी डोज़ लगवाना भूल गए थे इसलिए चला महाभियान- CM शिवराज सिंह

डिजिटल डेस्क, भोपाल। कोरोनावायरस महामारी के खिलाफ मध्यप्रदेश में वैक्सीनेशन महाअभियान का दूसरा चरण शुरू हो गया है। अभियान के पहले दिन यानी 25 अगस्त की शाम 6 बजे तक 19 लाख 95 हजार 263 लोगों को टीका लग चुका है। सबसे ज्यादा इंदौर में 1 लाख 12 हजार 880 लोगों को वैक्सीन लगी।

वहीं, दूसरे नंबर पर उज्जैन शहर है। यहां 1 लाख 11 हजार 30 लोगों को टीका लगा है। जबलपुर,, सागर और रीवा ने भोपाल को भी पीछे छोड़ दिया है। भोपाल में 62 हजार 58 को टीका लगा है, जबकि देवास में 69 हजार 316, सागर में 62 हजार 59, रीवा में 63 हजार 990, जबलपुर में 62 हजार 175 और रतलाम में 58 हजार 408 लोगों को वैक्सीन लगी है।

वैक्सीनेशन महाअभियान को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, वैक्सीनेशन महाअभियान-2 चल रहा है, इसे चलाने की आवश्यकता पड़ी क्योंकि बीच में कोविड संक्रमण नियंत्रित रहने के कारण वैक्सीनेशन की गति कम हो गई थी। वैक्सीन की पहली डोज़ लगवा कर कई लोग दूसरी डोज़ लगवाना भूल गए थे इसलिए इसे चलाने का फैसला किया। हमारा लक्ष्य है कि 30​ सितंबर तक हम वैक्सीन की पहली डोज़ सब लोगों को लगा दें। दूसरी डोज़ दिसंबर के अंत तक लग जाए तो जनता को कोविड से सुरक्षा मिल जाएगी। 

बता दें कि प्रदेश के जिलों में मोबाइल टीम का गठन किया गया है। यह मोबाइल वैन क्षेत्र में घूमकर लोगों को वैक्सीन लगा रही है। कोरोना हेल्थ डेस्क के लिए वॉट्सऐप नंबर 9013151515 से सीधे ओटीपी प्राप्त कर कोविन एप में रजिस्टर करने की सुविधा है।

Tags:    

Similar News