Coronavirus in Maharashtra: महाराष्ट्र में 24 घंटे में मिले 16 हजार केस, 7 दिन में 1 लाख पॉजिटिव, नागपुर में आज से लॉकडाउन

Coronavirus in Maharashtra: महाराष्ट्र में 24 घंटे में मिले 16 हजार केस, 7 दिन में 1 लाख पॉजिटिव, नागपुर में आज से लॉकडाउन

Bhaskar Hindi
Update: 2021-03-15 04:30 GMT
Coronavirus in Maharashtra: महाराष्ट्र में 24 घंटे में मिले 16 हजार केस, 7 दिन में 1 लाख पॉजिटिव, नागपुर में आज से लॉकडाउन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर असर दिखा रहा है। बढ़ते केस चिंता का विषय बन गए हैं। रविवार को राज्य में 16 हजार 620 पॉजिटिव केस पाए गए। वहीं, बीते 7 दिनों में ये आंकड़ा 1 लाख के पार पहुंच चुका है। 162 दिन बाद महाराष्ट्र में कोरोना की स्थिति सबसे खराब स्तर पर पहुंच चुकी है। 
 
30 सितंबर 2020 को 18,317 नए संक्रमित मिले थे। बीते एक महीने में ही यहां ढाई लाख मरीज बढ़े हैं। 14 फरवरी तक यहां 20 लाख 64 हजार लोग संक्रमित हो चुके थे, जबकि 14 मार्च को यह आंकड़ा 23 लाख 14 हजार पर पहुंच गया है। नागपुर में बढ़ते केस की वजह लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। राज्य के अन्य शहरों में भी ऐसी स्थिति बनती नजर आ रही है।


देश में बीते 24 घंटे में 26,513 लोग पॉजिटिव पाए गए। 17,590 ठीक हो गए, जबकि 120 की मौत हो गई। अब तक कुल 1 करोड़ 13 लाख 85 हजार लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1 करोड़ 10 लाख 5 हजार ठीक हुए हैं। 1 लाख 58 हजार 762 ने जान गंवाई है, जबकि 2 लाख 16 हजार 297 हजार का इलाज चल रहा है।

Tags:    

Similar News