Coronavirus: 24 घंटे में मिले 38 हजार नए केस, 35 हजार रिकवर हुए, 411 मरीजों की मौत

Coronavirus: 24 घंटे में मिले 38 हजार नए केस, 35 हजार रिकवर हुए, 411 मरीजों की मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2021-07-26 04:06 GMT
Coronavirus: 24 घंटे में मिले 38 हजार नए केस, 35 हजार रिकवर हुए, 411 मरीजों की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस की दूसरी लहर में आने वाले मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटे में देश में 38 हजार 176 केस सामने आए। 35 हजार 945 रिकवर हुए और 411 मरीजों की मौत हुई। इस तरह एक्टिव केस में 2 हजार 112 केस की बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई। वहीं, अब तक कुल 3 करोड़ 14 लाख 9 हजार 639 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। 3 करोड़ 5 लाख 71 हजार 399 मरीजों का रिकवर किया जा चुका है। जबकि 4 लाख 20 हजार 996 लोगों की मौत हो चुकी हैं। फिलहाल देश की अलग-अलग अस्पतालों में 4 लाख 4 हजार 820 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। 

कोरोना की दूसरी लहर के बाद तीसरी लहर की आशंका भी बढ़ती जा रही है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोरोना की तीसरी लहर अगस्त के अंत या सिंतबर की शुरुआत तक आ सकती है। तीसरी लहर की आशंका के बीच चिंता की बात यह भी है कि देश के 11 राज्यों में अब भी रोजाना 500 से ज्यादा संक्रमितों की पहचान हो रही है। इनमें महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मणिपुर, मेघालय और मिजोरम शामिल हैं।

देश में कोरोनावायरस की स्थिति

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 38,176
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 35,945
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 411
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.14 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 3.05 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 4.20 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.04 लाख

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 45.37 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई है। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अभी वैक्सीन की 3.09 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध है। वहीं, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.31% हैं। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.41% है, रिकवरी रेट बढ़कर 97.35% हो गया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 11 लाख 54 हजार 444 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 45 करोड़ 74 लाख 44 हजार 11 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 18 लाख 99 हजार 874 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 43 करोड़ 51 लाख 96 हजार 1 हुआ।

Tags:    

Similar News