Coronavirus India: मध्य प्रदेश में बढ़ा कोरोना का कहर, भोपाल-इंदौर सबसे ज्यादा प्रभावित

Coronavirus India: मध्य प्रदेश में बढ़ा कोरोना का कहर, भोपाल-इंदौर सबसे ज्यादा प्रभावित

Bhaskar Hindi
Update: 2020-12-05 03:58 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस महामारी का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश का इंदौर-भोपाल शहर इस संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां कोविड-19 केस में लगातार इजाफा हो रहा है। राज्य में बीते 24 घंटे के भीतर 1324 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। जबकि 14 मरीजों की मौत भी हुई है। वहीं बीते 24 घंटों में 1556 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 

राज्य स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में कुल 2 लाख 11 हजार 698 मरीज कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 1 लाख 94 हजार 743 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वही एक्टिव मरीजों की संख्या 13 हजार 641 है। इस बीमारी से मरने वाले मरीजों की कुल संख्या 3314 हो गई है।

राज्य के इंदौर-भोपाल शहर में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इंदौर में 526 मरीजों की संख्या बढ़ी है और यहां कुल मरीजों की संख्या 44372 हो गई है। इसी तरह भोपाल में 321 मरीज पड़े और यहां कुल मरीजों की संख्या 33245 हो गई है इसके अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में मरीजों की संख्या 50 से कम ही बढ़ी है।

 

Tags:    

Similar News