थिएटर, डिस्को और भरपूर मनोरंजन से लैस यूरोप के कोस्टा क्रूज का मुंबई में जोरदार स्वागत

थिएटर, डिस्को और भरपूर मनोरंजन से लैस यूरोप के कोस्टा क्रूज का मुंबई में जोरदार स्वागत

Tejinder Singh
Update: 2018-12-07 15:02 GMT
थिएटर, डिस्को और भरपूर मनोरंजन से लैस यूरोप के कोस्टा क्रूज का मुंबई में जोरदार स्वागत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। यूरोप की नामी कंपनी कोस्टा क्रूज तीसरी बार कोस्टा निलो रिवेरा क्रूज के जरिए मुंबई से मालदीव तक कोचीन के रास्ते जल मार्ग यात्रा सेवा शुरू करेगी। शुक्रवार को मुंबई पहुंचने पर कोस्टा नियो रिवेरा क्रूज का अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनस पर स्वागत किया गया। ये क्रूज बेहतरीन है, अंदर सुख सुविधाओं के सभी साधन मौजूद है। जो किसी जन्नत से कम नहीं लगेगा। माना जा रहा है कि इससे पर्यटन को खासा बढ़ावा मिलेगा। क्रूज कई मायनों में अहम है, दुनियाभर के पर्यटकों का ध्यान महाराष्ट्र की तरफ खींचेगा। इसका सफर रोमांच से भरा है। 

टर्मिनस पर स्वागत के दौरान प्रदेश के शिक्षा मंत्री विनोद तावडे, जलसंसाधन राज्य मंत्री विजय शिवतारे, इटली के राजदूत स्टिफानिया कोस्टान्जा, मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय भाटीया, परिवहन एवं बंदरगाह विभाग के प्रधान सचिव आशीष कुमार सिंह मौजूद थे। इस मौके पर कोस्टा नियो रिवेरा क्रूज को मुंबई से मालदीव तक कोचीन के रास्ते चलाने घोषणा की गई। कोस्टा नियो रिवेरा क्रूज 8 दिसंबर 2018 से 16 मार्च 2019 के दैरान चलाया जाएगा।

इस क्रूज में 654 केबिन हैं। जिसमें से यात्री निजी बाल्कनी से समुद्र का नजारा देख सकेंगे। क्रूज की यात्री क्षमता 1 हजार 700 है। क्रूज में थिएटर, डिस्को बॉलरूम, ग्रैंड बार, मैजिक शो समेत कई मनोरंजन की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। सरकार को उम्मीद है कि क्रूज के कारण विदेशी पर्यटक महाराष्ट्र की ओर आकर्षित होंगे।

Similar News