कोविड-19- शहर में मरीजों को नहीं मिल रहे बेड,ग्रामीण में 382 बेड खाली

कोविड-19- शहर में मरीजों को नहीं मिल रहे बेड,ग्रामीण में 382 बेड खाली

Anita Peddulwar
Update: 2020-09-14 07:13 GMT
कोविड-19- शहर में मरीजों को नहीं मिल रहे बेड,ग्रामीण में 382 बेड खाली

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर में कोविड केयर सेंटर में मरीजों को बेड नहीं मिल रहे हैं, वहीं ग्रामीण क्षेत्र के सेंटर में 382 बेड खाली हैं। जिला परिषद के स्वास्थ्य विभाग में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए तहसील स्तर पर कोविड केयर सेंटर स्थापित किए गए हैं। 13 तहसील में 13 कोविड केयर सेंटर हैं। यहां 699 बेड क्षमता है। फिलहाल 456 मरीजों को भर्ती किया गया है। नरखेड़ के लोकमान्य मतिमंद विद्यालय कोविड केयर सेंटर की बेड क्षमता 40 है। वहां क्षमता से अधिक 93 मरीज हैं। वहीं दूसरा काटोल का अनुसूइया माता संस्थान कोविड केयर सेंटर में 146 मरीज भर्ती हैं, जबकि बेड क्षमता 60 है। मरीज की संख्या बढ़ने से उनके लिए अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। अन्य केंद्रों पर बेड खाली हैं। 

बिना लक्षणवाले मरीजों को भी जगह
बिना लक्षणवाले पॉजिटिव मरीजों के घर में अलग से रहने की सुविधा नहीं है, उन्हें भी कोविड केयर सेंटर में रखा जाता है। ग्रामीण क्षेत्र के 13 कोविड केयर सेंटर में 456 मरीज भर्ती हैं। काटोल तहसील के लाडगांव में नया सेंटर खोला गया है। आवश्यकता पड़ने पर और भी सेंटर खोलने की जिला परिषद ने पहले से तैयारी कर रखी है।

11 सेंटर में 217 मरीज
अतिरिक्त बोझ पड़ रहे 2 कोविड केयर सेंटर को छोड़ दें, तो अन्य 11 सेंटर में 217 मरीज भर्ती हैं। इन सेंटर की बेड क्षमता 599 है।

तहसीलवार कोविड केयर सेंटर
केंद्र                                              भर्ती मरीज    बेड क्षमता
लोकमान्य मतिमंद विद्यालय, नरखेड़     93         40
एकलव्य छात्रावास, रामटेक                    23         30
आईटीआई कॉलेज, सावनेर                     19         40
बैकवर्ड गर्ल्स हॉस्टल, कलमेश्वर              32        100
डॉ. आंबेडकर ब्वॉयज हॉस्टल, उमरेड        15         53
आईटीआई, बुटीबोरी                                0         10
पिछड़ा वर्ग लड़कियों का छात्रावास, कुही    15         70
एससी ब्वॉयज हॉस्टल, कामठी                 26        80
आईटीआई, भिवापुर                               19        40
पिछड़ा वर्ग लड़कियों का छात्रावास, हिंगना  25        76
जनता हाईस्कूल, मौदा                            12         50
राजीव गांधी मतिमंद वि. कन्हान/पारशिवनी 31       50
सती अनुसूइया माता संस्थान, काटोल     146         60

Tags:    

Similar News