गोंदिया में कल सुबह 5 बजे से होगी सारस गणना

सारस प्रेमी होंगे शामिल गोंदिया में कल सुबह 5 बजे से होगी सारस गणना

Anita Peddulwar
Update: 2022-06-11 12:27 GMT
गोंदिया में कल सुबह 5 बजे से होगी सारस गणना

डिजिटल डेस्क, गोंदिया। सारस पक्षी को गोंदिया जिले का वैभव माना जाता है। यह पक्षी महाराष्ट्र राज्य में केवल गोंदिया एवं भंडारा जिलों में ही दिखाई पड़ता है और इसकी संख्या भी अब उंगलियों पर गिनने लायक ही बची है। ऐसे में अनेक सामाजिक संस्थाएं एवं प्रशासन मिलकर सारस संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य में जुटे हुए हैं। सबका एकमात्र प्रयास यही है कि, यह आकर्षक पक्षी कहीं लुप्त न हो जाए। वन्यजीव संरक्षण क्षेत्र में वर्षों से कार्यरत सेवा संस्था द्वारा प्रतिवर्ष असंख्य पक्षी प्रेमियों, सारस मित्रों, किसानों, वन विभाग एवं अशासकीय संस्थाओं के साथ मिलकर सारस गणना की जाती है।

यह गणना इस वर्ष 12 जून को गोंदिया जिले में की जा रही है। उसी प्रकार भंडारा जिले में वन विभाग सेवा संस्था एवं एसईएटी संस्था द्वारा सारस पक्षी गणना की जाएगी। सेवा संस्था के अध्यक्ष सावन बहेकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह गणना सुबह 5 बजे से 10 बजे तक की जाएगी। सारस गणना पारंपारिक एवं शास्त्रोक्त पद्धति से की जाती है। जिसके कारण पापुलेशन स्टीमेनशन विश्वसनीय रहता है। 1 2 जून को गोंदिया एवं भंडारा जिले मेंयह गणना की जाएगी। गणना में 60 से 70 सारस मित्र, किसान एवं सेवा संस्था के सदस्य तथा 40 से 50 गोंदिया वन विभाग के एवं बालाघाट दक्षिण वन मंडल के अधिकारी एवं कर्मचारी सक्रिय रूप से भाग लेकर शामिल होंगे। इसी से गणना की सही संख्या पता चल सकेगी एवं सारस संरक्षण का मार्ग सरल होगा। 
 

Tags:    

Similar News