क्राइम ब्रांच ने इतवारी में व्यापारी को लूटने वाले 8 आरोपियों को धरदबोचा

मुख्य सूत्रधार अभी  भी फरार  क्राइम ब्रांच ने इतवारी में व्यापारी को लूटने वाले 8 आरोपियों को धरदबोचा

Anita Peddulwar
Update: 2022-09-30 10:20 GMT
क्राइम ब्रांच ने इतवारी में व्यापारी को लूटने वाले 8 आरोपियों को धरदबोचा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। व्यापारी के नौकर पर हमला कर 20 लाख की लूट करने वाले 8 आरोपियों को क्राइम ब्रांच पुलिस ने साइबर सेल की मदद से धरदबोचा। आरोपी आर्यन पडोले (19),  मस्कासाथ, कुणाल बोकड़े (19), तांडापेठ, पांचपावली, आदित्य कोटिवान,  न्यू सोमवारीपेठ, प्रणय लांजेवार (22), बेले नगर कलमना,  अथर्व अक्सर (21), राम नगर, बारीपुरा, पांचपावली, समीर अहमद नूर मोहम्मद (21), बड़ा ताजबाग, पीयूष धारगावे  (20), वकीलपेठ, इमामवाड़ा और अथर्व डाहे (18), राऊत चौक, शांतिनगर  निवासी है। आरोपी कोटिवान पर हत्या का मामला दर्ज है। हत्याकांड के समय वह नाबालिग था। मुख्य सूत्रधार मण्या भुते फरार है।  आरोपियों से 20 लाख में से 14 लाख रुपए जब्त किए ए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि लकड़गंज थाने के डीबी स्क्वॉड के हाथ एक भी आरोपी नहीं लगा। घटना लकड़गंज थाने की सीमा में हुई थी। 

टिप पर हुई लूट 
लकड़गंज में व्यापारी एच. रमेशचंद्र कंपनी के  कमल भैया के पास पार्थ चावड़ा काम करता है। व्यापारी ने उसे रकम  भूतड़ा चेंबर में जमा करने के लिए दी थी।  आरोपी अथर्व भूतड़ा चेंंबर के पास एक मेडिकल शॉप में काम करता है। उसे पार्थ बाबत टिप मिली थी। उसने  मुख्य आरोपी आर्यन को टीप दी थी। उसने अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई।  गत 27 सितंबर को रात करीब 8 बजे  भूतड़ा चेंबर में जाते समय आर्यन ने साथियों के साथ  पार्थ पर हमला कर 20 लाख की रकम लूटकर फरार हो गए थे। उपायुक्त चिन्मय पंडित के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। 
 

Tags:    

Similar News