कंपाउंड तोड़कर प्लाट पर कब्जा, फर्जी दस्तावेज भी बना डाले

कंपाउंड तोड़कर प्लाट पर कब्जा, फर्जी दस्तावेज भी बना डाले

Anita Peddulwar
Update: 2019-07-15 08:24 GMT
कंपाउंड तोड़कर प्लाट पर कब्जा, फर्जी दस्तावेज भी बना डाले

डिजिटल  डेस्क, नागपुर। मानकापुर थानांतर्गत एक महिला का प्लाट हड़पने के लिए आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज बनाए और दस्तावेज एनआईटी कार्यालय में जमाकर महिला के प्लाट पर कंपाउंड वॉल तोड़ कर उस पर कब्जा कर लिया। पीड़िता अपने रिश्तेदार के साथ जब प्लाट पर गई तो आरोपियों ने प्लाट पर दोबारा नहीं आने की उसे धमकी दी। पीड़िता ने मानकापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता शोभा गोपी शाहू की शिकायत पर आरोपी अजय रामप्रसाद राठी (53), विवेकांनद नगर, कुमोदिनी मेंशन, वर्धा रोड, नागपुर, अनमोल सुनील मेश्राम (20), सुनील काशीनाथ मेश्राम (48), टेका नाका नारी रोड, प्लाट नं-57 आवले नगर, नागपुर व अन्य साथियों के खिलाफ धारा  420, 465, 467, 468, 471, 341, 120(ब) के तहत मामला दर्ज कर किया है। पुलिस ने आरोपियों के बारे में छानबीन शुरू कर दी है। 

फर्जी दस्तावेज तैयार किए
आरोपियों ने पीड़ित महिला का मानकापुर स्थित नेताजी को. ऑप. हाउसिंग सोसाइटी, नागपुर में प्लाट नं.-74 हड़पने का प्रयास 22 मार्च 2019 से 13 जुलाई 2019 के दरमियान किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार शोभा शाहू (48) जगदीश नगर, बोरकर किराना स्टोर्स के सामने काटोल रोड, नागपुर निवासी का मानकापुर थानांतर्गत मौजा गोरवाड़ा, प.ह.नं.-8(अ), खसरा नं.-30/02, 31/02 में नेताजी को. ऑप. हाउसिंग सोसाइटी नागपुर में प्लाट नं.-74 है। शोभा का आरोप है कि, आरोपी अजय राठी, अनमोल मेश्राम, सुनील मेश्राम ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उनके इस प्लाट के फर्जी दस्तावेज तैयार किए।

प्लाट पर अवैध तरीके से कब्जा
इस फर्जी दस्तावेज के आधार पर आरोपियों ने उनके प्लाट पर अवैध तरीके से कब्जा कर लिया। शोभा ने पुलिस को बताया कि, उनके प्लाट के कंपाउंड को आरोपियों ने तोड़ कर उस पर कब्जा कर लिया। आरोपियों ने शोभा शाहू और उनके रिश्तेदारों को प्लाट पर आने से मना किया।  आरोपियों ने धमकी दी कि, इस प्लाट पर अगर वह नजर आई तो अंजाम ठीक नहीं होगा। पीड़ित प्लाटधारक महिला शोभा शाहू ने पुलिस को यह भी बताया कि, आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज भी एनआईटी कार्यालय में जमा कर दिए। उक्त प्लाट को अपने नाम पर भी कराने की तैयारी में जुटे हैं। 

 
 

Tags:    

Similar News