करोड़ों की धांधली मामले में शिकायत के 52 दिन बाद अपराध दर्ज

चंद्रपुर करोड़ों की धांधली मामले में शिकायत के 52 दिन बाद अपराध दर्ज

Anita Peddulwar
Update: 2022-11-23 08:50 GMT
करोड़ों की धांधली मामले में शिकायत के 52 दिन बाद अपराध दर्ज

डिजिटल डेस्क, चिमूर(चंद्रपुर)  । शहर के राष्ट्रसंत तुकड़ोजी नागरी सहकारी पत संस्था में 2012 से 2021 इन 9 वर्ष में संस्था के सचिव तथा उपाध्यक्ष और उनके दो पुत्र, रिश्तेदार और खाताधारक, प्रबंधक ने नागपुर की क्वाडरंट साफ्ट टेक कंपनी प्रा.लि. के प्रतिनिधि से मिलीभगत कर कम्प्यूटर साफ्टवेयर के माध्यम से संस्था के व्यवहार में 7,66,90,510 रुपए की हेराफेरी की। इसकी  शिकायत आडिटर राजेश लांडगे ने चिमूर पुलिस में की थी। शिकायत की जांच कर चिमूर पुलिस ने 52 दिनों के बाद सोमवार की रात 1.22 बजे 6 से 7 आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, हेराफेरी का मामला दर्ज किया है।  जानकारी के अनुसार आडिटर राजेश लांडगे ने 2012 से 2021 की जांच कर लेखा परीक्षण की जांच कर 30 सितंबर को रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट के अनुसार संस्था सचिव तथा उपाध्यक्ष अरुण मेहरकरे ने 2016 से 2021 के बीच अपने पद का दुरुपयोग कर अपने पुत्र अमोल मेहरकुरे को चौकीदार और दूसरे पुत्र को दैनिक एजंट और पूर्व प्रबंधक मारोती पेंदाम की सहायता से अन्य संस्था के खाताधारकों की जमा राशि अपने बचत खाते में जमा कर उठाया और 6,62,814 रुपए की हेराफेरी की। पूर्व कम्प्यूटर लिपिक अमोल मेहरकुरे ने लोगों के बनावटी खाते तैयार कर खाते में जमा खर्च दिखाकर अपने निजी खाते में राशि जमा कर उठायी। रविवार व अन्य अवकाश के दिन संस्था के अन्य खाताधारकों को मूलधन पर अधिक ब्याज देकर स्वयं और रिश्तेदार के खाते में जमा खर्च व बनावट कर्ज वितरण दिखाकर राशि का स्वयं उपयोग किया। कम्प्यूटर के माध्यम से 10,51,617 रुपए की हेराफेरी की, पूर्व दैनिक एजंट अतुल मेहरकुरे ने दैनिक बचत खात की राशि 6 से 8 महीने उपयोग कर कम्प्यूटर का उपयोग कर कर्ज खाताधारकों के लाभांश की राशि कम्प्यूटर के माध्यम से अपने निजी बचत खाते में दिखा 16,81,176 रुपए की हेराफेरी की, संस्था के पूर्व प्रबंधक मारोती पेंदोर ने 9 वर्ष में वितरित कुल कर्ज की राशि नकद से वितरण दिखाई।  संस्था के हाॅल किराये की राशि कर्ज तथा अन्य राशि अपने खाते में जमा कर 23,19,093 रुपए की हेराफेरी की, दैनिक बचत एजंट अनिल नन्नावरे ने पद पर रहते हुए खाताधारकों से वसूल 1,59,400 रुपए, अमोल मेहरकुरे, अतुल मेहरकुरे, मारेाती पेंदोर ने मिलीभगत कर 64 खाताधारकों की जमा राशि को खर्च दिखाकर करोड़ों रुपए उठाकर धोखाधडी और हेराफेरी की। श्री सारंग क्वाडरंट टेक कंपनी प्रा.लि. नागपुर ने 2012 से संस्था के व्यवहार के लिए साफ्टवेयर आपूर्ति की। कंपनी के साफ्टवेयर विश्वसनीय दिखाकर साफ्टवेयर में आर्थिक व्यवहार में हेराफेरी करना, तारीख आगे पीछे करना, खाताधारकों के जमा राशि का बकाया कम होने के बावजूद अधिक राशि का ब्याज समेत विड्राल देना, साफ्टवेयर में बदलाव होने का प्रशिक्षण देकर संस्था से धोखाधड़ी ऐसे विविध मामले की जांच कर पुलिस ने नेहर वार्ड चिमूर निवासी अरुण संभाजी मेहरकुरे, अमोल अरुण मेहरकुरे, अतुल अरुण मेहरकुरे, रिश्तेदार और खाताधारक, तिलक वार्ड चिमूर निवासी मारोती वाल्मीक पेंदोर, महालगांव चिमूर निवासी अनिल भाऊराव नन्नावरे, अंबाझरी नागपुर निवासी सारंग के खिलाफ धारा 406, 408, 409, 420, 468, 471, 477 - ए, 34 के तहत मामला दर्ज  किया है। मामले की जांच थानेदार मनोज गभणे कर रहे हैं।

 

Tags:    

Similar News