अत्याचार मामले में वडनेर के पीआई के खिलाफ अपराध दर्ज

चंद्रपुर अत्याचार मामले में वडनेर के पीआई के खिलाफ अपराध दर्ज

Anita Peddulwar
Update: 2022-05-14 11:50 GMT
अत्याचार मामले में वडनेर के पीआई के खिलाफ अपराध दर्ज

डिजिटल डेस्क, ब्रह्मपुरी (चंद्रपुर)। ब्रह्मपुरी पुलिस थाने में 15 वर्ष पूर्व सहायक पुलिस निरीक्षक के रूप में काम करनेवाले और वर्तमान स्थिति में हिंगणघाट तहसील के वडनेर में पुलिस निरीक्षक के रूप में कार्यरत पुलिस अधिकारी राजेंद्र शेटे पर एक महिला की शिकायत पर ब्रह्मपुरी पुलिस थाने अत्याचार का अपराध दर्ज किया है।  पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी राजेंद्र शेटे वर्ष 2007 के दरम्यान ब्रह्मपुरी पुलिस थाने में सहायक पुलिस निरीक्षक के रूप में कार्यरत थे। उस समय उनकी पहचान ब्रह्मपुरी शहर निवासी एक महिला से हुई। ब्रह्मपुरी में कार्यरत रहते समय आरोपी ने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध स्थापित किए। उसके बाद आरोपी का ब्रह्मपुरी से जहां-जहां तबादला हुआ, वहां-वहां महिला को बुलाकर अत्याचार करता रहा। हाल ही में आरोपी ने 30 मार्च 2022 को महिला को नागभीड़ तहसील के घोड़ाझरी में मिलने बुलाया। दरम्यान महिला ने शादी के बारे में पूछता तो उसे जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद पीड़िता ने उक्त मामले की शिकायत ब्रह्मपुरी पुलिस थाने में 10 मई को दाखिल की। पीड़िता की शिकायत पर ब्रह्मपुरी पुलिस ने आरोपी पुलिस अधिकारी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (2)(एन), 323, 504, 506 के तहत अपराध दर्ज किया। खबर है कि घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक अरविंद सालवे ने ब्रह्मपुरी थाने में भेंट दी। 
 

Tags:    

Similar News