हत्या मामले में पत्नी के खिलाफ अपराध दर्ज

भाई ने लगाए आरोप हत्या मामले में पत्नी के खिलाफ अपराध दर्ज

Anita Peddulwar
Update: 2022-11-10 10:23 GMT
हत्या मामले में पत्नी के खिलाफ अपराध दर्ज

डिजिटल डेस्क, तलेगांव दशासर (अमरावती)। तलेगांव दशासर के सातेफल परिसर में  भाई का  लहूलुहान शव संदिग्ध स्थिति में उसके ही घर में दिखाई दिया। भाई की शिकायत पर पुलिस ने मृतक की पत्नी के खिलाफ दफा 302 के तहत अपराध दर्ज किया है। मृतक के बड़े भाई ने आरोप लगाया कि, भाई-बहू में रोज विवाद होता था। अनैतिक संबंधों के चलते उसकी हत्या की गई है। पुलिस भी हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक तलेगांव दशासर पुलिस थाना क्षेत्र के सातफेल निवासी गजानन किसन मंडले (35) यह पिछले कुछ वर्षो से बड़े भाई वसंत मंडले के ससुराल में पत्नी व दो बहनों के साथ रहा करता था। वह रोजाना मजदूरी का काम करते हुए परिवार का पालनपोषण किया करता था। लेकिन हमेशा गजानन व उसके पत्नी के साथ पारिवारिक मामलों को लेकर विवाद हुआ करते थे।

बड़े भाई की शिकायत नुसार आरोप लगाया कि गजानन की पत्नी के किसी व्यक्ति के साथ अनैतिक संबंध रहने की बात वह हमेशा किया करता था और समझाकर वापस गांव ले जाने की बात बड़े भाई से किया करता था। जबकि अनैतिक संबंध के मुद्दे को लेकर भी दोनों पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद हो रहे थे। मंगलवार की शाम फिर से पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद महिला घर से बाहर निकल गई। लेकिन कुछ देर बाद बड़े भाई वसंत व आसपड़ोस के लोगों ने जानकारी दी कि उसके भाई गजानन की लाश संदिग्ध स्थिति में घर में पड़ी है। इसकी सूचना तलेगांव दशासर पुलिस को दी गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच पंचनामा किया। मृतक के गले पर धारदार हथियार से वार कर गला रेत कर उसकी हत्या की गई थी। तलेगांव दशासर पुलिस ने मृतक के बड़े भाई वसंत मंडले को फरियादी बनाकर उसकी शिकायत पर संदेह के आधार पर गजानन की पत्नी नीता मंडले के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू की है।

 

Tags:    

Similar News