नागपुर में  बेमौसम बारिश से फसल को नुकसान

नागपुर में  बेमौसम बारिश से फसल को नुकसान

Anita Peddulwar
Update: 2021-02-17 05:52 GMT
नागपुर में  बेमौसम बारिश से फसल को नुकसान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मंगलवार की शाम बदरीले मौसम के बीच रिमझिम बारिश हुई। बुधवार की सुबह बारिश के चलते मौसम में ठंडक घुल आई है।  मध्य भारत में बनी द्रोणिका के कारण नागपुर व आस-पास के जिलों में हल्की बारिश हुई। बुधवार 17 फरवरी को गरज-चमक के साथ जिले में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर ओले भी पड़ सकते हैं। मौसम विभाग ने विशेषकर किसानों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। बेमौसम बारिश व ओले पड़ने से फसल का नुकसान होता है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भी किसानों को विशेष एहतियात बरतने को कहा है। 

इसलिए बदला मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के अनुसार, मध्य भारत में बनी द्रोणिका विदर्भ के ऊपर से जा रही है। विदर्भ में ऊपरी हवा में चक्रवात भी बना है। यही कारण है कि मौसम का मिजाज बदला आैर मंगलवार शाम को हल्की बारिश हुई। 

ऐसा रहा तापमान 
मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट आई है। बुधवार को अधिकतम तापमान में मंगलवार की तुलना में 4 डिग्री तक की कमी आ सकती है। 
 

Tags:    

Similar News