दुखद: नहीं रहे दैनिक भास्कर जबलपुर के संपादक सुशील तिवारी

दुखद: नहीं रहे दैनिक भास्कर जबलपुर के संपादक सुशील तिवारी

Bhaskar Hindi
Update: 2021-01-12 05:29 GMT
दुखद: नहीं रहे दैनिक भास्कर जबलपुर के संपादक सुशील तिवारी

डिजिटल डेस्क, जबलुपर। दैनिक भास्कर जबलपुर संपादक श्री सुशील तिवारी का 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। करीब 40 वर्षों के पत्रकारिता के करियर में आपने कई तरह के उतार-चढ़ाव देखे। आप प्रारंभिक सेवाकाल में करीब 10 वर्षों से अधिक समय तक दैनिक भास्कर जबलपुर में स्थानीय संपादक के पद पर कार्यरत रहे, बाद में आपको दैनिक भास्कर जबलपुर संपादक की जिम्मेदारी दी गई। करीब 20 वर्षों से अधिक समय तक आपने दैनिक भास्कर में सेवाएं दी।

आप पत्रकारिता जगत में एक जाना-माना नाम रहे। अपनी कर्मठता, लग्नशीलता और लेखनी से देश और समाज हित में आपने ऐसे कई कार्य किए जिनके लिए आपको हमेशा याद किया जाएगा। सुशील तिवारी जी की अंतिम यात्रा आज दोपहर 3 बजे नेपियर टाउन स्थित निवास से रानीताल प्रस्थान करेगी। उनके निधन से पूरे पत्रकारिता जगत में शौक की लहर है। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दैनिक भास्कर जबलपुर के संपादक वरिष्ठ पत्रकार श्री सुशील तिवारी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने स्वर्गीय श्री तिवारी की आत्मा की शांति के लिए और परिजनों को इस गहन दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की है। तिवारी का आज प्रात: उपचार के दौरान निधन हुआ है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि पत्रकार स्वर्गीय श्री तिवारी ने अपने सशक्त लेखन के माध्यम से समाज को दिशा दी। उनका निधन पत्रकार जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है।

 

 

 

Tags:    

Similar News