राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दैनिक भास्कर जबलपुर -नागपुर चैयरमैन मनमोहन अग्रवाल ने किया नागरिक सम्मान

मध्यप्रदेश राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दैनिक भास्कर जबलपुर -नागपुर चैयरमैन मनमोहन अग्रवाल ने किया नागरिक सम्मान

ANAND VANI
Update: 2022-11-16 03:05 GMT
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दैनिक भास्कर जबलपुर -नागपुर चैयरमैन मनमोहन अग्रवाल ने किया नागरिक सम्मान
हाईलाइट
  • मुर्मु ने जनजातीय समुदाय का गौरव बढ़ाया

डिजिटल डेस्क, भोपाल।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मंगलवार को भोपाल प्रवास के दौरान राजभवन में भव्य समारोह में नागरिक अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रपति के सम्मान में आयोजित सिविक रिसेप्शन में मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राष्ट्रपति को सांची स्तूप की प्रतिकृति भेंट की।  समारोह में राष्ट्रपति मुर्मू के मध्यप्रदेश में प्रथम आगमन पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने स्वागत किया। राज्यपाल ने कहा कि साधारण पृष्ठभूमि से निकल कर संघर्षों एवं कर्मठता के बल-बूते पर राष्ट्र के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुँचकर श्रीमती मुर्मु ने जनजातीय समुदाय का गौरव बढ़ाया है। 

अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करते हुए अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। सीएम चौहान ने मध्यप्रदेश की जनजातीय संपदा पर केन्द्रित पुस्तक भी राष्ट्रपति को भेंट की। समारोह में नागरिक सम्मान के अंतर्गत विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, भोपाल महापौर मालती राय, पद्मश्री भूरी बाई, दैनिक भास्कर जबलपुर नागपुर ग्रुप के चैयरमैन व भोपाल उत्सव मेला समिति के अध्यक्ष मनमोहन अग्रवाल ने राष्ट्रपति का सम्मान किया। समारोह में समाज सेवी ओम मेहता, और सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल एमएल नायडू ने भी राष्ट्रपति का सम्मान किया।

 

Tags:    

Similar News