दैनिक भास्कर कर्मवीर सम्मान : पुलिस, प्रशासन, मनपा, रेलवे और स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सम्मानित

दैनिक भास्कर कर्मवीर सम्मान : पुलिस, प्रशासन, मनपा, रेलवे और स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सम्मानित

Anita Peddulwar
Update: 2021-02-20 08:48 GMT
दैनिक भास्कर कर्मवीर सम्मान : पुलिस, प्रशासन, मनपा, रेलवे और स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सम्मानित

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोरोना महामारी ने पूरे विश्व को झकझोरकर रख दिया है। नागपुर सहित पूरे देश में संक्रमण का सिलसिला ऐसा चला कि लोगों की जान पर बन आई। अस्पतालों में बेड नहीं बचे थे। एक-दूसरे की मदद को बीमारी के नाम से कोई आगे नहीं आ रहा था। ऐसे वक्त में सरकारी विभागों के जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी जान जोखिम में डालकर आगे आए।

 कोरोना को पस्त करने के जतन में जुट गए। सारा सुख-चैन भूलकर दिन-रात एक करना पड़ा। इसके बाद इस महामारी की रफ्तार कम करने में काफी हद तक सफलता मिली। ऐसे विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों पर पूरे नागपुर को गर्व है। इन्हीं विभागों के प्रमुखों को दैनिक भास्कर ने   "कर्मवीर 2020-21" सम्मान से नवाजा और उनकी हौसला अफजाई की।

सम्मान पाने वालों में विभागीय आयुक्त डॉ. संजीव कुमार, पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार, जिलाधिकारी रवींद्र ठाकरे, मनपा आयुक्त राधाकृष्णन बी., शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय व अस्पताल (मेडिकल कॉलेज अस्पताल) के अधिष्ठाता डॉ. सजल मित्रा, इंदिरा गांधी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय व अस्पताल (मेयो) के अधिष्ठाता डॉ. अजय केवलिया और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक मनिंदर उप्पल शामिल थे। सम्मान समारोह का आयोजन दैनिक भास्कर कार्यालय में किया गया। 

लड़ाई अभी बाकी
अतिथियों ने कहा कि आगे कोरोना से लड़ाई जारी रहेगी, जिसमें प्रशासन, मीडिया जगत व अन्य घटकों को मिल-जुलकर मोर्चा संभालना होगा। कोरोना से बचने के लिए समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रयास करने होंगे।

दैनिक भास्कर "कर्मवीर 2020-21" सम्मान  समारोह में शामिल अधिकारियों ने कोरोनाकाल  के अनुभव को साझा किया। उन्होंने माना कि इस दौरान अफवाहों और गलत सूचनाओं की भरमार थी। इसलिए संक्रमण से निपटना मुश्किल हो रहा था।  ऐसी स्थिति में दैनिक भास्कर जैसे विश्वसनीय अखबार ने तथ्यपूर्ण, सटीक और  सकारात्मक  सूचनाएं पाठकों  तक पहुंचाईं। 

इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में दैनिक भास्कर संचालक सुमित अग्रवाल, समूह संपादक प्रकाश दुबे, भास्कर परिवार के सदस्य मणिकांत सोनी, संजय देशमुख, सुनील हजारी, सतीश रांका, सुप्रियो दासगुप्ता, राजीव कौशिक आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आनंद निर्बाण ने किया। योगेश चिवंडे ने अतिथियों का आभार जताया।

 

 

 


 

Tags:    

Similar News