आज टेकड़ी वाले गणेशजी को लगेगा 1101 किलो के लड्डू का महाभोग

आज टेकड़ी वाले गणेशजी को लगेगा 1101 किलो के लड्डू का महाभोग

Bhaskar Hindi
Update: 2018-09-18 18:24 GMT
आज टेकड़ी वाले गणेशजी को लगेगा 1101 किलो के लड्डू का महाभोग

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उपराजधानी नागपुर के जाने माने गणेश टेकड़ी मंदिर में 1101 किलो के लड्डू का भोग लगाया जा रहा है। आज बुधवार को 1101 किलो के लड्डू का भोग लगाया जाएगा। इस दौरान संतरानगरी की खास हस्तियां और भास्कर ग्रुप मौजूद रहेगा। मंगलवार को लड्डू बनाने का कार्य शुरु हो गया है। इस काम में सेवक शिद्दत से जुटे हैं। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दैनिक भास्कर अपने सफलतम 16 साल के उपलक्ष्य में श्री गणेश टेकड़ी विराजित गणपति बाप्पा के चरणों में  1101 किलो के लडडू का महाभोग अर्पण करने जा रहा है। बता दें कि यह महाभोग कार्यक्रम बुधवार, 19 सितम्बर दोपहर 12:00 बजे से प्रारंभ होगा।

गौरतलब है कि पिछली साल भी नागपुर में सफलतम 15 वर्ष के उपलक्ष्य में दैनिक भास्कर की ओर से महाभोग का आयोजन किया गया था। उस दौरान भास्कर समूह के प्रधान संपादक मनमोहन अग्रवाल, संचालक सुमित अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल और नेहा अग्रवाल ने भगवान गणेशजी की पूजन कर महाभोग चढ़ाया था।

 

Similar News