दैनिक भास्कर का उपक्रम: निर्भय होकर ‘नाइट वॉक’ पर निकलीं महिलाएं

दैनिक भास्कर का उपक्रम: निर्भय होकर ‘नाइट वॉक’ पर निकलीं महिलाएं

Anita Peddulwar
Update: 2019-12-23 08:37 GMT
दैनिक भास्कर का उपक्रम: निर्भय होकर ‘नाइट वॉक’ पर निकलीं महिलाएं

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  महिला अत्याचार को लेकर देश में माहौल गर्माया हुआ है। महिलाओं पर होने वाले अत्याचार से समाज-मन सन्न है। इसके विरोध में दैनिक भास्कर समूह के“दैनिक दिव्य मराठी’ ने ‘चलो मौन छोड़ें’ उपक्रम अंतर्गत ‘नाइट वॉक’ आयोजित किया था। रविवार को रात 9 से 10 बजे के दौरान ‘नाइट वॉक’ चिल्ड्रेन ट्रैफिक पार्क, धरमपेठ से शुरू हुआ। चिल्ड्रेन ट्रैफिक पार्क, गजानन महाराज मंदिर, धरमपेठ मार्ग, लक्ष्मीभुवन चौक से बाजीप्रभु पुतला, रामनगर में ‘नाइट वॉक’ का समापन हुआ। इस दौरान  महिलाएं काफी उत्साहित नजर आई।

वॉक में राष्ट्रवादी शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका कांबले, सामाजिक कार्यकर्ता एड. स्मिता सरोदे-सिंगलकर, रूपा कुलकर्णी, ग्राहक पंचायत की कल्पना उपाध्याय, शहर कांग्रेस महिला अध्यक्ष प्रज्ञा बडवाईक, शिवसेना नेता निशा मुंडे, लेखिका भाग्यश्री पेठकर, सामाजिक कार्यकर्ता प्रज्ज्वला तट्टे, भाजपा नेता प्रगति पाटील, रश्मि पारसकर, समर्पण प्रतिष्ठान, नागपुर के विलास तेलगोटे सहित सैकड़ों महिला शामिल हुईं। इस दौरान अतुल पेठकर ने दिव्य मराठी के उपक्रम का उद्देश्य समाझाकर बताया।  ‘नाइट वॉक’ के दौरान अबला नहीं है बिल्कुल नारी, संघर्ष  रहेगा हमारा जारी, बता दो तूफानों से हम डरते नहीं, हो कैसे भी हालात हम बदलते नहीं आदि घोषणाओं से परिसर गूंज उठा। महिलाओं का जोश देखते बन रहा था। इस अवसर पर  ब्यूरो चीफ रमाकांत दाणी, जीआरसी हेड अभिषेक खन्ना उपस्थित थे। 
 
बचत तथा स्वस्थ तन, स्वस्थ मन पर प्रायोगिक नाट्य मंचन
सगुण विकास उपक्रम अंतर्गत हमारी पाठशाला उच्च प्राथमिक विद्या मंदिर तथा ज्ञान विकास उच्च प्राथमिक विद्यालय के तत्वावधान में बचत तथा स्वस्थ तन, स्वस्थ मन का संदेश प्रायोगिक नाटिका के मंचन से किया गया। छात्रों ने स्वस्थ तन, स्वस्थ मन का मंचन करने के लिए विविध शैक्षणिक साधनों का प्रयोग कर दर्शकों का मन मोह लिया। प्रधानाध्यापिका मीना नखाते, वरिष्ठ अध्यापक अशोक दादलानी ने प्रासंगिक भाषण किया।  सफलतार्थ माया वाघ, मीरा राजुरकर, कविता चावरे, वर्षा विधानी, दीप्ति निखाडे, जयश्री चापले, सुनीता कापसे, सरोज जैन, पूनम पांडे आदि अध्यापक वर्ग ने प्रयास किया।
 

Tags:    

Similar News