MP News: दमोह में डबल मर्डरः भाजपा विधायक की बर्थ-डे पार्टी में हुआ था विवाद

MP News: दमोह में डबल मर्डरः भाजपा विधायक की बर्थ-डे पार्टी में हुआ था विवाद

Bhaskar Hindi
Update: 2021-03-06 09:30 GMT
MP News: दमोह में डबल मर्डरः भाजपा विधायक की बर्थ-डे पार्टी में हुआ था विवाद

डिजिटल डेस्क (भोपाल)।  मध्यप्रदेश के दमोह जिले के जबेरा से भाजपा विधायक की बर्थ-डे पार्टी में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दो लोगों की हत्या कर दी गई। भाजपा विधायक धर्मेंद सिंह लोधी के जन्मदिन के जश्न के दौरान यह वारदात हुई। इस पार्टी के बाद उनके प्रतिनिधि अरविंद जैन की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वहीं, जैन के समर्थकों ने दूसरे पक्ष के अतिथि शिक्षक जोगेद्र सिंह के सिर में गोली मार दी। हॉस्पिटल ले जाने से पहले उनकी मौत हो गई, अब तक इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 

पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों के लोगों में पुरानी रंजिश थी। मृतक अरविंद जैन और जोगेद्र सिंह के परिवारों के बीच पहले से ही झगड़ा चल रहा था, जिसने पार्टी में उग्र रूप ले लिया। हालांकि, एसपी हेमंत चौहान का कहना है कि घटना विधायक की पार्टी के बाद हुई है। पार्टी 8 बजे तक खत्म हो गई थी, इसके बाद इनका विवाद बस स्टैंड पर हुआ।   

Tags:    

Similar News