विधायक बने दटके, मनपा चुनाव की तैयारी में जुटे

विधायक बने दटके, मनपा चुनाव की तैयारी में जुटे

Anita Peddulwar
Update: 2020-05-15 05:21 GMT
विधायक बने दटके, मनपा चुनाव की तैयारी में जुटे

 डिजिटल डेस्क, नागपुर। भाजपा के शहर अध्यक्ष प्रवीण दटके विधायक बन गए हैं। विधान परिषद की 9 सीटों के लिए  निर्विरोध चुनाव हुआ। इनमें भाजपा से दटके भी शामिल हैं। दटके के विधायक चुने जाने पर उनके समर्थकों ने खुशी व्यक्त की है। उधर स्वागत कार्यों से दूर दटके ने दिन भर कार्यकर्ताओं से फोन पर संपर्क किया। उन्होंने मनपा चुनाव के लिए मिशन 2020 के लक्ष्य के साथ कार्य करने का संकल्प लिया है। 

कम उम्र में पद तक पहुंचे
गाैरतलब है कि दटके ने कम उम्र से ही मनपा की राजनीति में सहभागिता दर्ज की है। 25 वर्ष की उम्र में वे नगरसेवक चुने गए। देवेंद्र फडणवीस के बाद वे शहर के दूसरे महापौर हैं, जो कम उम्र में इस पद तक पहुंचे। वे मनपा में सत्ता पक्ष नेता भी रहे हैं। साथ ही संगठन मामले में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालते रहे हैं। पहले उन्होंने शहर भाजयुमो का नेतृत्व किया, फिर प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर भाजयुमो से जुड़े। भाजपा के शहर अध्यक्ष चुने जाने के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को नए सिरे से मजबूत करने का काम किया है। उनके पिता प्रभाकर राव दटके भी शहर भाजपा के अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके चुने जाने के साथ ही शहर में भाजपा के 5 विधानपरिषद सदस्य हो गए हैं। इनमें प्रा. अनिल सोले, गिरीश व्यास, ना.गो गाणार, रामदास आंबटकर शामिल हैं। 
 

Tags:    

Similar News