महात्मा गांधी की पौत्रवधू शिवा लक्ष्मी का निधन, दिल्ली के माहौल से परेशान होकर चली गई थीं सूरत 

महात्मा गांधी की पौत्रवधू शिवा लक्ष्मी का निधन, दिल्ली के माहौल से परेशान होकर चली गई थीं सूरत 

Bhaskar Hindi
Update: 2020-05-09 15:32 GMT
महात्मा गांधी की पौत्रवधू शिवा लक्ष्मी का निधन, दिल्ली के माहौल से परेशान होकर चली गई थीं सूरत 

डिजिटल डेस्क, सूरत। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पौत्रवधू डॉक्टर शिवालक्ष्मी का निधन हो गया है। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महात्मा गांधी के पौत्र कनुभाई गांधी की पत्नी शिवा लक्ष्मी ने यहां के ग्लोबल हॉस्पिटल में गुरुवार रात अंतिम सांस ली। वे 94 साल की थीं और लंबे समय से बीमार थीं। उनका अंतिम संस्कार उमरा के श्मशान गृह में किया गया।

बता दें कि वे दिल्ली के माहौल से परेशान होकर 2018 में शहर छोड़कर चली गईं थीं। नवंबर 2016 में पति कनुभाई गांधी की मृत्यु के बाद अकेले जिंदगी बिता रही थीं। उनका इरादा था कि बची हुई जिंदगी दिल्ली में ही बिताएंगी, लेकिन वे दिल्ली के माहौल से परेशान थीं। सूरत में एक वृद्धाश्रम उनका ठिकाना था। वे दिल्ली एयरपोर्ट पर भी बोलकर गईं थीं कि "माहौल ठीक नहीं है।" 

Tags:    

Similar News