कुछ दिनों के लिए बंद हो सकती है दिल्ली- मुंबई हवाई और रेल सेवाएं

कुछ दिनों के लिए बंद हो सकती है दिल्ली- मुंबई हवाई और रेल सेवाएं

Anita Peddulwar
Update: 2020-11-21 13:37 GMT
कुछ दिनों के लिए बंद हो सकती है दिल्ली- मुंबई हवाई और रेल सेवाएं

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश सरकार दिल्ली- मुंबई और दिल्ली- महाराष्ट्र की हवाई तथा रेल सेवाएं अस्थायी रूप से बंद करने पर विचार कर रही है। प्रदेश के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने शनिवार को यह जानकारी दी। पत्रकारों से बातचीत में देशमुख ने कहा कि दिल्ली में बड़े पैमाने पर कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। दिल्ली से मुंबई, पुणे, नागपुर जैसे शहरों के लिए बड़े पैमाने पर विमान और रेल सेवाएं हैं। इसलिए सरकार इन सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद करने का विचार कर रही है। 

वहीं मुंबई मनपा की महापौर किशोरी पेडणेकर ने राज्य सरकार से 15 दिनों के लिए मुंबई में आने वाली लंबी दूरी की गाड़ियों पर रोक लगाने की मांग की है। पेडणेकर ने कहा कि सरकार को कम से कम 15 दिनों के लिए मुंबई में आने वाली रेल गाड़ियों पर रोक लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली, अहमदाबाद और सूरत से बड़े पैमाने पर लोग मुंबई में आ रहे हैं। दिल्ली और गुजरात में कोरोना की स्थिति खराब है। ऐसे में हमें सावधानी बरतना पड़ेगा। पेडणेकर ने कहा कि हमें उम्मीद है कि मुंबई में दोबारा लॉकडाउन लगाने की नौबत नहीं आएगी। फिर भी मुंबई मनपा प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। 
 

Tags:    

Similar News