उत्तर प्रदेश: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले- इस बार 300 से ज्यादा सीटें जीतकर सत्ता में आएगी भाजपा

उत्तर प्रदेश: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले- इस बार 300 से ज्यादा सीटें जीतकर सत्ता में आएगी भाजपा

Bhaskar Hindi
Update: 2021-06-01 11:59 GMT
उत्तर प्रदेश: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले- इस बार 300 से ज्यादा सीटें जीतकर सत्ता में आएगी भाजपा

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में साल 2022 में विधानसभा होने हैं। चुनावों को लेकर भाजपा अभी से अपनी रणनीति तैयार कर चुकी है। उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी इस बार 300 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करते हुए सत्ता बनाएगी। डिप्टी सीएम मौर्य और राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष ने मीडिया को संबोधित करते हुए ये दावा किया है।

CM मौर्य ने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश में बीते चार साल से विकास कार्य कर रही है। इसी कार्य की बदौलत ही हम 2022 में 300 से अधिक सीट जीतेंगे। हमारी संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री के साथ बैठक काफी अच्छी हुई है। हम लोग 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग भी गए हैं। अब तो लक्ष्य है कि अबकी बार 300 पार। केशव ने कहा कि वर्ष 2022 में प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा चुनाव जीतेगी।

लखनऊ में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में बीएल संतोष का प्रयास सत्ता तथा संगठन के बीच कड़ी को और मजबूती देने का है। इसी क्रम में वह योगी आदित्यनाथ सरकार के सभी मंत्रिमंडल सहयोगियों से अलग-अगल भेंट भी कर रहे हैं। सोमवार से चालू उनकी प्रक्रिया मंगलवार को भी जारी है। मंगलवार को उन्होंने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ ही डॉ. दिनेश शर्मा से भी भेंट की। बैठक से बाहर आने के बाद स्वामी मौर्य और दिनेश शर्मा ने तो मीडिया को गोल-गोल घुमा दिया, लेकिन उपमुख्यमंत्री मौर्य ने मुखरता से कुछ बातें रखीं।

भाजपा कार्यालय से संगठन की बैठक से बाहर निकलते हुए कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह बैठक 2022 में बहुमत के पाने के लिए है। हमको भरोसा है कि हम 2022 में प्रचंड बहुमत प्राप्त करेंगे। केशव प्रसाद मौर्य के अलावा स्वामी मौर्य, सतीश महाना, श्रीकांत शर्मा, सिद्धार्थ नाथ सिंह ने भी बीएल संतोष के साथ कमरे में भेंट की।

पार्टी सूत्रों के अनुसार बीएल संतोष मंत्रियों से स्पष्ट पूछ रहे हैं यदि आज की डेट में चुनाव हो तो क्या परिणाम होंगे। जनता के बीच संगठन और सरकार को लेकर क्या धारणा है। विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ जीत के लिए क्या किया जाना चाहिए । सरकार और संगठन के स्तर पर कहां खामियां हैं जिन्हें दूर किया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव के साथ ही जनता को कोरोना वायरस संक्रमण से उबारने की प्रक्रिया को लेकर समीक्षा बैठक शुरू कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष दो दिन के लखनऊ के दौरे पर हैं। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह भी मौजूद रहे।

 

Tags:    

Similar News