धरमपुर ब्लाक कांग्रेस की बैठक संपन्न

पन्ना धरमपुर ब्लाक कांग्रेस की बैठक संपन्न

Sanjana Namdev
Update: 2022-12-05 07:13 GMT
धरमपुर ब्लाक कांग्रेस की बैठक संपन्न

डिजिटल डेस्क पन्ना। आगामी 11 दिसम्बर को जिला मुख्यालय पन्ना में पूर्व मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के आगमन को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा जोरदार तैयारी की जा रही है। इसी कडी में धरमपुर ब्लाक कांग्रेस मुख्यालय में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शारदा पाठक द्वारा सेक्टर, मंडलम स्तर के सभी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कर कार्यक्रम को सफल बनाने के संबंध में दायित्व सौंपे है। धरमपुर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष शंकर प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि हमारे क्षेत्र से अधिक से अधिक कार्यकर्ता कार्यक्रम में भाग लेगें तथा कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर नहीं छोडेगें। बैठक में महामंत्री डी.के. दुबे, कार्यकारी अध्यक्ष संजय पटेल, सियाराम यादव सहित भारी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता शामिल हुए। 

Tags:    

Similar News