MP: दंग रहे जाएंगे इस लड़की के जुनून को देखकर, पैरों से लिखकर दे रही परीक्षा 

MP: दंग रहे जाएंगे इस लड़की के जुनून को देखकर, पैरों से लिखकर दे रही परीक्षा 

Bhaskar Hindi
Update: 2019-04-14 08:33 GMT
MP: दंग रहे जाएंगे इस लड़की के जुनून को देखकर, पैरों से लिखकर दे रही परीक्षा 

डिजिटल डेस्क, छतरपुर। यूं तो हर एक इंसान कुछ बड़ा करने का सपना देखता है, लेकिन इसे पूरा करने के लिए दृढ़ निश्चय और जुनून की जरूरत होती है। मन में जुनून और जज्बा हो तो कोई भी समस्या आपको आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती। इसी की जीती जागती मिसाल बन गई हैं मध्यप्रदेश की बेटी ममता पटेल। ममता को पढ़ाई का ऐसा जुनून था कि उसने दोनों हाथ न होने के बावजूद भी हार नहीं मानी और पैरों से लिखना शुरु कर दिया है। ममता की ये मेहनत रंग लाई। धीरे-धीरे अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए ममता ने कॉलेज में दाखिला ले लिया है। ममता ने अपनी सारी परीक्षा पैरों से लिखकर दी है। 

मध्य प्रदेश के छतरपुर की रहने वाली 19 वर्षीय ममता पटेल के जन्म से ही एक हाथ नहीं है और एक हाथ अविकसित है जिसकी वजह से वह अपने हाथ से कोई भी काम नहीं कर सकतीं। ममता अपनी इस कमजोरी को ताकत बनाकर सपनों की उड़ान भर रही हैं। हार न मानते हुए पैर से परीक्षा के सवाल हल कर ममता शिक्षा के शिखर तक पहुंच रही है। 

 

Tags:    

Similar News