दिग्विजय सिंह ने भरा नामांकन, पचौरी और PC शर्मा बने प्रस्तावक

दिग्विजय सिंह ने भरा नामांकन, पचौरी और PC शर्मा बने प्रस्तावक

Bhaskar Hindi
Update: 2019-04-20 11:41 GMT
दिग्विजय सिंह ने भरा नामांकन, पचौरी और PC शर्मा बने प्रस्तावक
हाईलाइट
  • केंद्रीय मंत्री पीसी शर्मा भी थे शामिल
  • दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण भी रहे मौजूद
  • भोपाल से चुनाव लड़ रहे हैं दिग्विजय

डिजिटल डेस्क, भोपाल। कांग्रेस के टिकट पर भोपाल लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे दिग्विजय सिंह ने शनिवार को नामांकन दाखिल किया। दिग्विजय ने नामांकन पत्र के चार सेट दाखिल किए, चारों में उनके अलग-अलग प्रस्तावक हैं। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, प्रदेश सरकार में जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा, चाचौड़ा से विधायक और दिग्विजय के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह और बैरसिया की जयश्री हरिकरण भी शामिल हैं।

इससे पहले उन्होंने शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती से आशीर्वाद लिया। दिग्विजय सिंह के बेटे और राज्य सरकार में मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा कि दिग्विजय विकास के मुद्दे पर चुनाव जीतेंगे। भोपाल की उत्तर पश्चिम सीट से विधायक और मप्र सरकार के मंत्री आरिफ अकील ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को बीजेपी प्रत्याशी बनाए जाने पर बयान जारी किया है, अकील ने कहा कि प्रज्ञा मगरमच्छ के आंसू बहा रही हैं, उनके बयान भोपाल की फिजा नहीं बिगाड़ सकते।

 

 

 

 

 

 

Tags:    

Similar News