चोर ही चौकीदार का तमगा लगाए घूम रहे: दिग्विज सिंह

चोर ही चौकीदार का तमगा लगाए घूम रहे: दिग्विज सिंह

Bhaskar Hindi
Update: 2019-03-20 16:25 GMT
चोर ही चौकीदार का तमगा लगाए घूम रहे: दिग्विज सिंह

डिजिटल डेस्क, कटनी। चौकीदार की चोरी पकड़ी गई है। अगर चोर ही चौकीदार का ठप्पा लगा ले, तो फिर चौकीदारी कौन करेगा। नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर  प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह बुधवार को कटनी जिले में पत्रकारों से चर्चा करते हुए जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के सक्रीय होने से भाजपा घबराई हुई है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की।

दिखावा करती है भाजपा
कांग्रेस नेता ने  हिन्दू धर्म के मुद्दे पर कहा कि इसका ठेका सिर्फ बीजेपी के पास बस नहीं है। मैं भी हिन्दू हुं, लेकिन उनके दिखावे से कहीं बेहतर हूं। उन्होंने राफेल को लेकर कहा कि सरकार अभी तक कीमत नहीं बता पा रही है। प्रियंका गांधी के कांग्रेस में सक्रिय होने के सवाल पर दिग्विजय सिंह कहा कि उनके आने से भाजपा घबराई हुई है। उनका एक-एक शब्द का तरीका बेहतर है। भाजपा के पास अब मुद्दा नहीं है। जनता को गुमराह करके सरकार में आना चाहती है, लेकिन जनता अब समझदार है। आगामी चुनाव में वह इसका जवाब देगी।

मोदी सरकार नहीं आने वाली
एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा में मोदी जी की सरकार नहीं बनने वाली है। मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा मुश्किल सीट पर चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि कांग्रेस पार्टी जहां से तय करेगी, उस सीट से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। खजुराहो सीट को लेकर भी उनसे सवाल पूछा गया। जिसमें उन्होंने कहा कि इसे कांग्रेस तय करेगी। अगले पड़ाव में प्रभाकर शास्त्री दद्दा जी का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे। यहां पर कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों से भी मुलाकत की। श्री सिंह के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामेश्वर नीखरा भी प्रवास में रहे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की।

Similar News