Coronavirus: लॉकडाउन में दरभंगा के डीएम ने बुजुर्गों तक पहुंचाई दवा और अन्य सामान

Coronavirus: लॉकडाउन में दरभंगा के डीएम ने बुजुर्गों तक पहुंचाई दवा और अन्य सामान

Bhaskar Hindi
Update: 2020-04-24 11:52 GMT

डिजिटल डेस्क, पटना। कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर उन बुजर्गों को जो अकेले रहते हैं। लेकिन इस लॉकडाउन में मदद करने वालों की भी कोई कमी नहीं है। ऐसा ही एक बिहार का मामला सामने आया है जहां दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम और बेनीपुर एसडीओ प्रदीप कुमार झा ने मिलकर बुजर्गों तक दवाएं पहुंचाई। इतना ही नहीं उन्होंने आश्वासन भी दिया कि किसी और चीज की जरुरत हो तो  उसकी भी व्यवस्था की जाएगी।

गांव में फंसे तो जिला प्रशासन ने की मदद
गया नंद झा झारखंड राज्य बिजली बोर्ड से रिटायर्ड सेफ्टी ऑफिसर है। उनकी पत्नी रामकला झा का इलाज दिल्ली के इंडियन स्पाइनल इंजरीज़ सेंटर में डॉ. संजीव कपूर के पास चल रहा है। COVID-19 लॉकडाउन के दौरान वह अपने गांव अंटौर में फंस गए थे। अंटौर गांव दिल्ली से 1200 KM और बिहार राज्य की राजधानी पटना से 180 KM दूर है। स्थानीय फ़ार्मेसी स्टोर में कुछ दवा उपलब्ध नहीं थी। ऐसे में जिला प्रशासन की मदद से इसे 24 घंटे के भीतर डोर स्टेप पर पहुंचाया गया।

डीएम को फोन कर मांगी मदद
बेंगलुरु में नौकरी कर रहे हेमंत कुमार ने गुरुवार को डीएम को फोन कर बताया कि उनके वृद्ध माता-पिता बहेड़ा थाना क्षेत्र के अंटौर गांव में लॉकडाउन में फंसे हुये हैं। उनकी दवा खत्म हो गयी है। कोई लाने वाला नहीं है। डीएम ने बेनीपुर एसडीओ प्रदीप कुमार झा को फोन कर उनके माता-पिता को दवा उपलब्ध कराने का आदेश दिया। एसडीओ ने उन्हें दवा मुहैया करायी। 

इस COVID-19 के दौरान, प्रशासन में आम लोगों का विश्वास बढ़ा है

इस तरह के कई और उदाहरण है जिससे पता चलता है कि स्थानीय और जिला प्रशासन इस महामारी से लड़ने के लिए कितने सक्रिय हैं। ये उदाहरण प्रशासन में आम लोगों के विश्वास को  बढ़ाते हैं।

Tags:    

Similar News