DMK Manifesto 2021: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए DMK ने जारी किया घोषणा पत्र

DMK Manifesto 2021: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए DMK ने जारी किया घोषणा पत्र

Bhaskar Hindi
Update: 2021-03-13 07:18 GMT
DMK Manifesto 2021: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए DMK ने जारी किया घोषणा पत्र

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2021 को लेकर डीएमके ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। स्टालिन के नेतृत्व वाली पार्टी डीमके ने अन्नाद्रमुक को सत्ता से हटाने के लिए कांग्रेस, वाम दलों, एमडीएमके, वीसीके तथा अन्य छोटे दलों के साथ समझौता किया है। डीएमके ने विधानसभा की कुल 234 सीटों में से उनके लिए 61 सीटें छोड़ी है।

खबर में खास

  • डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन में कांग्रेस 25 सीटों पर चुनाव लड़ रही है
  • भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्‍सवादी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 6-6 सीटें
  • भारतीय संघ मुस्लिम लीग 3 और एमएमके 2 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
  • तमिलनाडु विधानसभा के लिए 6 अप्रैल 2021 को होंगे चुनाव
  • डीएमके 173 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है
  • डीएमके प्रमुख स्टालिन कोलाथुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं
  • उदयनिधि स्टालिन चेपक-त्रिपलिकाने से चुनाव लड़ेंगे
  • डीएमके महासचिव दुरई मुरुगन कटपडी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे
  • सेंथिल बालाजी करूर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे 

 

 

 

Tags:    

Similar News