नागपुर मनपा घोटाले की गहन जांच करें

आरोप नागपुर मनपा घोटाले की गहन जांच करें

Anita Peddulwar
Update: 2021-12-17 06:15 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर महानगरपालिका एम्प्लाइज यूनियन अध्यक्ष जम्मू आनंद ने कहा कि मनपा में वरिष्ठ अधिकारियों की प्रशासन पर पकड़ ढीली हो गई है, या उन्हीं के आशीर्वाद से घोटाले के अंजाम दिया गया है। सामग्री आपूर्ति किए बिना एक कंपनी को लाखों रुपए भुगतान का चेक दिया गया। कंपनी मालिक ने चेक बैंक में भुनाया नहीं। मनपा द्वारा वापस मांगने पर लौटा दिया गया। मनपा ने उसे वापस भी ले लिया, यह बड़ी अजीब स्थिति है। इस मामले में बड़े अधिकारियों की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इस मामले को गंभीरता से लेकर गहन जांच होनी चाहिए। 

Tags:    

Similar News