नागपुर में तेज धूप के बीच हो सकती है बूंदाबांदी

नागपुर में तेज धूप के बीच हो सकती है बूंदाबांदी

Anita Peddulwar
Update: 2021-04-07 05:56 GMT
नागपुर में तेज धूप के बीच हो सकती है बूंदाबांदी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर सहित विदर्भ के लोग फिलहाल तेज धूप व गर्मी से परेशान हैं। बुधवार व गुरुवार को भी तेज धूप से सामना होगा और शुक्रवार 9 अप्रैल को हवा की दिशा बदलते ही नागपुर सहित विदर्भ के कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

हवा की दिशा बदलने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल उत्तर-पश्चिम हवा चल रही है। बुधवार व गुरुवार को सूर्य की तपन व गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। विदर्भ के अकोला, अमरावती, चंद्रपुर, बुलढाणा व यवतमाल जिले में कुछ स्थानों पर उष्ण लहर की स्थिति बन सकती है। बुधवार व गुरुवार को तापमान में कमी आने की संभावना नहीं है। गुरुवार रात से हवा का रुख बदलने की संभावना है। हवा का रुख पूर्वी हो सकता है। नागपुर सहित विदर्भ के चंद्रपुर, भंडारा, वर्धा, गड़चिरोली, गोंदिया व यवतमाल में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। 9 व 10 अप्रैल को गर्मी से राहत मिल सकती है। अधिकतम तापमान में भी कमी आने की संभावना है। 

 

Tags:    

Similar News