हुक्का पार्लर में अलग-अलग फ्लेवर में बिकता है नशा, पुलिस ने मारा छापा

हुक्का पार्लर में अलग-अलग फ्लेवर में बिकता है नशा, पुलिस ने मारा छापा

Anita Peddulwar
Update: 2020-10-26 08:38 GMT
हुक्का पार्लर में अलग-अलग फ्लेवर में बिकता है नशा, पुलिस ने मारा छापा

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  नंदनवन में अपराध शाखा की टीम ने हुक्का पार्लर में छापा मारा। कार्रवाई से पार्लर में अफरा-तफरी मच गई। आरोपी के खिलाफ नंदनवन थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी इतवारी निवासी आरोपी आकाश कोटांगले (20) है। अपराध शाखा जोन क्र.-4 की टीम को गुप्त सूचना मिली कि, आकाश नंदनवन क्षेत्र में सिलिकॉन नाम से हुक्का पार्लर चलाता है।

पार्लर में युवक- युवतियों को अलग-अलग फ्लेवर का नशा उपलब्ध कराया जाता हे। शनिवार को रात आठ बजे अपराध शाखा के सहायक उपायुक्त सुधीर नंदनवार के मार्गदर्शन में यश नामक बिल्डिंग को घेर लिया गया और कार्रवाई को अंजाम दिया। पार्लर से हुक्का पॉट और अलग-अलग फ्लेवर का तंबाकू जब्त िकया गया। कुल 1 लाख 25 हजार रुपए का माल जब्त किया गया। 
 

Tags:    

Similar News