मौसम बदलाव के चलते फ्लाइट्स रायपुर से नागपुर डायवर्ट

मौसम बदलाव के चलते फ्लाइट्स रायपुर से नागपुर डायवर्ट

Anita Peddulwar
Update: 2018-12-18 05:04 GMT
मौसम बदलाव के चलते फ्लाइट्स रायपुर से नागपुर डायवर्ट

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मौसम में बदलाव का असर विमान सेवा पर भी पड़ा है।  कोहरे के कारण रायपुर से एक साथ 5 विमानों को नागपुर के डॉ.बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर डायवर्ट किया गया। आसमान साफ होने के बाद विमानों ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लिए उड़ान भरी। वहीं दो विमान नागपुर देरी से पहुंचे।

इन फ्लाइटों को नागपुर में उतारा गया
कोहरे के कारण नई दिल्ली-रायपुर इंडिगो विमान क्रमांक 2759 को सुबह 8.56 पर नागपुर विमानतल पर उतरा गया, जिसने सुबह 10.40 बजे वापस  की उड़ान भरी। नई दिल्ली-रायपुर जेट एयरवेज विमान क्रमंाक 746 को सुबह 9.12 बजे नागपुर विमानतल पर उतरा गया, जिसने 10.21 पर वापसी की उड़ान भरी। हैदराबाद-रायपुर इंडिगो विमान क्रमांक 384 सुबह 9.35 बजे नागपुर विमानतल पर उतरा, जिसने 10.48 बजे वापसी की उड़ान भरी। मुंबई-रायपुर जेट एयरवेज विमान क्रमांक 377 सुबह 9.55 बजे नागपुर विमानतल पर उतरा गया, जिसने वापसी की उड़ान 10.43 बजे भरी। वहीं, नई दिल्ली से रायपुर होते हुए नागपुर पहुंचने वाला एयर इंडिया विमान क्रमांक 469 नई दिल्ली से सीधा नागपुर विमानतल पर डायवर्ट कर दिया गया। इसी प्रकार, मुंबई का एयर इंडिया विमान क्रमांक 629 अपने तय समय रात 8.35 से 1.40 घंटा और नई दिल्ली का इंडिगो का विमान क्रमांक 221 अपने तय समय से करीब 1 घंटा देरी से पहुंचा।

पैथई तूफान का असर
उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह भर से बदरीले मौसम व कोहरे के चलते विमानों का समय भी प्रभावित हुआ है। पिछले तीन दिनों से बारिश होने से कई फ्लाइटें अपने निर्धारित समय से लेट पहुंच रही है जिससे यात्रियों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार साऊथ में आए पैथई तूफान की वजह से छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में मौसम परिवर्तन का असर देखा जा रहा है। मंगलवार की सुबह भी कोहरे का असर देखा गया। सुबह 10 बजे के बाद कुछ हद तक मौसम साफ होने व कई जगह धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की है। 

Similar News