रेलवे ठेके में धोखाधड़ी के मामले में ईडी  ने भाजपा नेता प्रियंक को किया गिरफ्तार

राजनांदगांव रेलवे ठेके में धोखाधड़ी के मामले में ईडी  ने भाजपा नेता प्रियंक को किया गिरफ्तार

Sanjana Namdev
Update: 2022-11-04 09:22 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!


डिजिटल डेस्क , राजनांदगांव।  मुंबई से आई ईडी की टीम ने भाजपा दक्षिण मंडल कोषाध्यक्ष प्रियंक सोनी को यहां उनके निवास से गिरफ्तार कर लिया है। उन पर रेलवे ठेके में गड़बड़ी के मामले में ये कार्रवाई की गई है। ईडी के अधिकारियों ने ब्राह्मण पारा स्थित प्रियंक सोनी को गुरूवार सुबह उनके निवास से हिरासत में लिया। इसके बाद जिला न्यायालय में पेश करते हुए ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। ईडी के अधिकारी भाजपा नेता को पूछताछ के लिए मुंबई लेकर रवाना हो गए है। जानकारी के अनुसार भाजपा नेता और व्यवसायी प्रियंक सोनी की गिरफ्तारी रेलवे ठेके से जुड़ी वित्तीय अनियमितता के चलते की गई है। इधर मामला सामने आने के बाद जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल ने प्रियंक सोनी को तत्काल प्रभाव से उन्हें उनके पद से निलंबित कर दिया है।

Tags:    

Similar News