चक्रवात का असर, नागपुर सहित पूरा विदर्भ ठंड की आगोश में

मौसम चक्रवात का असर, नागपुर सहित पूरा विदर्भ ठंड की आगोश में

Anita Peddulwar
Update: 2021-11-29 04:22 GMT
चक्रवात का असर, नागपुर सहित पूरा विदर्भ ठंड की आगोश में

डिजिटल डेस्क, नागपुर। लगातार पिछले 6 दिन से  गिर रहे पारे के कारण नागपुर ठंड की आगोश में आ गया है। मध्य भारत में बने प्रति चक्रवात के कारण पारा तेजी से नीचे खिसका है। ठंड से राहत मिलने की फिलहाल संभावना नहीं है। रविवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को आसमान साफ रहेगा आैर ठंड भी बरकरार रहेगी।

बाजारों में भीड़ कम रही
रविवार को शाम होते ही सिहरन पैदा करने वाली ठंड का एहसास हुआ। नागपुर समेत पूरे विदर्भ में पारा गोता लगा चुका है। सर्दी का असर पूरे विदर्भ में महसूस किया जा रहा है। ठंड बढ़ने से अलमारी में पड़े गर्म कपड़े बाहर निकलना शुरू हो गए हैं। विशेषकर शाम व रात के समय लोग गर्म कपड़े पहनकर बाहर दिखाई दिए। ठंड का असर मार्ग पर दिखाई देने वाली आवाजाही पर भी पड़ा। रात को बाजारों में अपेक्षा से कम भीड़ रही। अधिकतम व न्यूनतम पारा लगातार गिर रहा है। सोमवार को आसमान साफ रहने से रात में ठंड का एहसास ज्यादा होगा। रविवार को विदर्भ में यवतमाल सबसे ठंडा रहा। यवतमाल का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा।

तारीख         अधिकतम    न्यूनतम
28 नवंबर    30.2    12.4
27 नवंबर    30.8    13.6
26 नवंबर    31.8    18.3
25 नवंबर    31.4    19.0
24 नवंबर    31.8    19.6
23 नवंबर    32.0    22.0
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

Tags:    

Similar News