Maharashtra: प्रदेश कांग्रेस पद की दौड़ में शामिल पटोले बोले- कांग्रेस को अपने दम पर सत्ता में लाने करेंगे प्रयास

Maharashtra: प्रदेश कांग्रेस पद की दौड़ में शामिल पटोले बोले- कांग्रेस को अपने दम पर सत्ता में लाने करेंगे प्रयास

Bhaskar Hindi
Update: 2021-01-22 18:37 GMT
Maharashtra: प्रदेश कांग्रेस पद की दौड़ में शामिल पटोले बोले- कांग्रेस को अपने दम पर सत्ता में लाने करेंगे प्रयास

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा है कि पार्टी ने मुझे जिम्मेदारी सौपी तो मैं कांग्रेस को अपने बल पर सत्ता में लाने के लिए प्रयास करुंगा। शुक्रवार को पटोले ने कहा कि कांग्रेस संगठन को लेकर फैसले लेने का अधिकार पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी के हाथ है। पार्टी जो जिम्मेदारी देगी उसे ईमानदारी से निभाते हुए कांग्रेस को अपने बल पर सत्ता में लाने और उसका पुराना वैभव वापस दिलाने के लिए कार्य करूंगा।

गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस के मौजूदा अध्यक्ष बाला साहेब थोरात फिलहाल राज्य के राजस्व मंत्री भी हैं। पार्टी में ‘एक व्यक्ति, एक पद सिद्धांत’ के तहत प्रदेश कांग्रेस की कमान किसी दूसरे नेता को सौपने की मांग उठ रही है। पिछले दिनों पार्टी प्रभारी एचके पाटील ने मुंबई पहुंच कर पार्टी नेताओं व विधायकों की राय जानी थी। सूत्रों के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले प्रदेश अध्यक्ष बनने के इच्छुक हैं और उनका नाम इस पद के लिए लगभग तय हो चुका है।

Tags:    

Similar News