चर्चा से भाग रही अहंकारी राज्य सरकार: फडणवीस

चर्चा से भाग रही अहंकारी राज्य सरकार: फडणवीस

Anita Peddulwar
Update: 2020-12-14 05:09 GMT
चर्चा से भाग रही अहंकारी राज्य सरकार: फडणवीस

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शीतकालीन अधिवेशन की पूर्व संध्या पर विपक्ष ने आघाड़ी सरकार के चाय पान का बहिष्कार कर दिया। विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने राज्य सरकार पर चर्चा से घबराने और भागने का आरोप लगाया। उन्होंने सरकार को अहंकारी करार दिया साथ ही सरकार पर तुगलकी फैसले लेने का आरोप लगाया। रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में फडणवीस ने कहा कि शीतकालीन सत्र कम से कम दो सप्ताह का होना चाहिए था। 

इन मुद्दों पर घेरा राज्य सरकार को
किसानों पर
सरकार ने किसानों के साथ छलावा किया है। आपदा के कारण विदर्भ के कुछ इलाकों में फसलों का नुकसान के लिए किसानों की कोई मदद नहीं की गई, जहां पर पैसे दिए गए हैं वहां बहुत कम मदद दी गई है।

कोरोना पर
देश में सबसे अधिक महाराष्ट्र में 48 हजार लोगों की कोरोना से मौत हुई है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सरकार और मनपा में भ्रष्टाचार हुआ है।

मराठा आरक्षण पर
फडणवीस ने कहा कि मराठा आरक्षण पर सरकार की ढुलमुल नीति के कारण सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण पर रोक लगाया है। सरकार अपनी भूमिका स्पष्ट करे।

महिला सुरक्षा पर
 
कोविड सेंटर में महिलाओं के साथ बढ़े पैमाने पर गलत व्यवहार हुआ। इसको भी सरकार रोक नहीं पाई। अब सरकार महिला अत्याचार से जुड़ा विधेयक सत्र में पेश करने वाली है। हम अपेक्षा करते हैं कि इस विधेयक पर चर्चा के लिए सरकार पर्याप्त समय देगी।
बिजली बिल पर: उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में बढ़े बिजली बिलों में उपभोक्ताओं को राहत दिलाने के लिए सदन में आवाज उठाई जाएगी।


 

Tags:    

Similar News