आईपीएल सट्टेबाजी के मामले में आठ आरोपी गिरफ्तार 

महाराष्ट्र आईपीएल सट्टेबाजी के मामले में आठ आरोपी गिरफ्तार 

Anita Peddulwar
Update: 2022-05-07 13:53 GMT
आईपीएल सट्टेबाजी के मामले में आठ आरोपी गिरफ्तार 

डिजिटल डेस्क , मुंबई। नई मुंबई पुलिस ने इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के क्रिकेट मैच को लेकर सट्टेबाजी करने के मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इस बारे में पुलिस उपायुक्त(अपराध) सरेश मेंगडे ने बताया कि पुलिस को डीवाई पाटिल स्टेडियम में सट्टेबाजी होने की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस की एक टीम स्टेडियम पहुंची जहां आरोपियों को कई उपकरणो के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी सट्टेबाजी के लिए अलग-अलग ब्राउजर का इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2.9 लाख रुपए की समाग्री जब्त की है। मामले में पकड़े गए आरोपी देश के विभिन्न हिस्सों के है। जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उनके नाम राजकुमार श्रीवास्तव (उत्तर प्रदेश), आमिर अली(मुंबई) प्रशांत हेडव,अजय दबकर (गुजरात), हार्दिक बरोट(गुजरात) संदीप शेट्टी (हैदराबाद), तिरुमला बाबू(आंधप्रदेश) व सीमा शंकर(आंध्रा प्रदेश) है। इन आरोपी के खिलाफ नेरुल पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता,गैंबलिंग एक्ट, सूचना प्रौद्योगिकी कानून व इंडियन टेलिग्राफ कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 


 

Tags:    

Similar News